
रूस से हथियार-कच्चा तेल खरीदने पर चेताया

ट्रंप ने भारत पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ने बुधवार को भारत पर 25 फीसदी आयात शुल्क लगाने का ऐलान किया। यह व्यवस्था एक अगस्त से लागू होगी। इसके साथ ही रूस से सैन्य उपकरण और कच्चा तेल खरीदने पर भी ट्रंप ने जुर्माना लगाने की बात कही, हालांकि जुर्माना कितना होगा नहीं बताया। वहीं भारत ने कहा है कि वह फैसले का अध्ययन कर रही है। हितों की रक्षा के लिए उचित कदम उठाएं जाएंगे।भारत रूसी आयात पर जुर्माना झेलने वाला पहला देश है। इससे पहले, ट्रंप ने चीन पर ऊंचे टैरिफ लगाए थे, लेकिन रूस का सबसे बड़ा तेल आयातक होने के बावजूद कोई जुर्माना नहीं लगाया था। कुछ महीनों से अमेरिका और भारत के बीच अंतरिम व्यापार समझौते को लेकर बातचीत चल रही है। यह समझौता अभी किसी अंतिम नतीजे तक नहीं पहुंचा है। मामला कृषि-डेयरी और ऑटोमोबाइल क्षेत्र में अमेरिका को छूट दिए जाने पर अटका है। भारत इसके पक्ष में नहीं है। वहीं, प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर छठे दौर की निर्णायक वार्ता के लिए एक अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल 25 अगस्त से भारत का दौरा करेगा। इससे पहले एक अगस्त से भारत पर 25% शुल्क लागू हो जाएगा।>>>Visit: Samadhanvani
ट्रंप बोले-मित्र देश के साथ सब कुछ ठीक नहीं

विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिकी आयात शुल्क भारतीय उत्पादों के लिए चुनौती बढ़ा सकता है। खासकर उन क्षेत्रों के लिए, जिनका निर्यात अमेरिका को ज्यादा है। इन क्षेत्रों में कुछ शुरुआती नुकसान देखने को मिल सकता है।भारत हमारा मित्र है, लेकिन हमने उसके साथ बहुत कम व्यापार किया है, क्योंकि उनके शुल्क सबसे ज्यादा हैं। भारत अब भी बड़ी मात्रा में रूस से सैन्य उपकरण और तेल खरीदता है, जबकि पूरी दुनिया चाहती है कि रूस, यूक्रेन में युद्ध बंद करे। सब कुछ ठीक नहीं है, इसलिए भारत को 25 प्रतिशत शुल्क और रूस से खरीद को लेकर ‘जुर्माना’ भी देना होगा।
Youtube



