
अल्पसंख्यक गरीब और औरत पर हमले बढ़ते जा रहे हैं


औरत मर्द की बराबरी, धार्मिक नफरत और जात-पात का खात्मा आदि मुद्दों पर जनवादी महिला समिति द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत आज सेक्टर- 8, नोएडा कार्यालय पर जनवादी महिला समिति गौतम बुद्ध नगर की कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जनवादी महिला समिति की राष्ट्रीय नेता कामरेड साहिबा फारुकी ने कहां की आज हमारे देश में एक खतरनाक साजिश चल रही है, दलित आदिवासी अल्पसंख्यक गरीब और औरत पर हमले बढ़ते जा रहे हैं, कभी धर्मातरण के नाम पर, तो कभी बांग्लादेशी या रोहिंग्या कहकर, तो कभी झुग्गी झोपड़ी उजाड़ कर सरकार और उससे जुड़े संगठन लगातार आम जनता के जीवन पर हमला कर रहे हैं यह सब यूं ही नहीं हो रहा इसके पीछे आरएसएस बीजेपी की मनुवादी सोच है। एक ऐसी सोच जो अमीर को देश की जमीन संसाधन और सत्ता सुख पहुंचती है और गरीब, मजदूर, दलित और अल्पसंख्यक को आपस में लड़ा कर कमजोर करना चाहती है आरएसएस और भाजपा का लक्ष्य भारत के संविधान को खत्म कर मनुवादी सोच पर आधारित हिंदू राष्ट्र बनाना है। उन्होंने बताया कि मनुवादी सोच क्या चाहती है औरत को मर्द की गुलाम बनाकर रखना, दलित को अछूत बताकर उसके साथ भेदभाव जारी रखना, मुसलमान और ईसाइयों को दोयम दर्जे का नागरिक बना देना, मजदूर की एकता को तोड़कर उन्हें धर्म और जाति में बांट देना, गरीब की बस्तियों को उजाड़ कर पूंजी पतियों को जमीन सौंप देना उन्होंने कहा यह सोच संविधान के खिलाफ है यह सोच इंसानियत के खिलाफ है यह सोच बराबरी के सपनों के खिलाफ है। उन्होंने बताया की जनवादी महिला समिति क्या चाहती है? हर औरत को बराबरी का हक, दलित, अल्पसंख्यक और गरीब को पूरा सम्मान, जात-पात और नफरत के जहर का खात्मा, हर मजदूर को काम, घर और सम्मान।>>>Visit: Samadhanvani
भाजपा की नफरत की राजनीति के खिलाफ अब चुप नहीं रहा जा सकता

बैठक को संबोधित करते हुए जनवादी महिला समिति दिल्ली एनसीआर राज्य अध्यक्ष आशा यादव ने कहा कि बहनों हमें आर एस एस और भाजपा की नफरत की राजनीति के खिलाफ अब चुप नहीं रहा जा सकता हमें वह समाज नहीं चाहिए जिसमें इंसान को इंसान नहीं समझा जाता, हमें चाहिए बराबरी, सम्मान और इंसाफ का समाज तो इस अभियान/ संघर्ष में शामिल हो और औरत को आगे बढ़ने से रोकने वाली सोच को ठुकराएं, दलित, अल्पसंख्यक और गरीब पर हो रहे हमलों के खिलाफ आवाज उठाएं। झुग्गियों को उजाड़ने और जमीन की लूट का विरोध करें संविधान और लोकतंत्र की हिफाजत करें और हम सब मिलकर एक ऐसा समाज जहां औरत मर्द बराबर हो, हर धर्म, हर जाति के इंसान को पूरा सम्मान मिले और कोई भी भूखा, बेघर या डरा हुआ ना हो बैठक की समाप्ति के बाद महिलाओं ने जुलूस निकालकर सेक्टर- 8, बांस-बल्ली मार्केट पर प्रदर्शन किया।
बैठक व प्रदर्शन को जनवादी महिला समिति की जिला अध्यक्ष रेखा चौहान, सचिन चंदा बेगम, कोषाध्यक्ष गुड़िया देवी, जिला कमेटी नेता सलमा, मेहंदी, सरोज देवी, बबीता कल्पना आदि ने संबोधित किया।
रेखा चौहान
अध्यक्ष
जनवादी महिला समिति गौतम बुध नगर कमेटी



