यशोद ने संपूर्ण समाधान में अधिकारियों को दिए निर्देश

प्लॉट पर अवैध प्लॉटिंग कर जमीन बेचने और आवंटी को कब्जा न देने की सबसे अधिक शिकायतें मिल रही हैं। इस तरह की शिकायतों का तुरंत संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की जाए और जो विक्रेता बार-बार इस तरह का कार्य कर रहे हैं। ऐसे लोगों को चिह्नित करके उनके खिलाफ एफआईआर कराई जाए मंडलायुक्त ऋषिकेश भास्कर यशोद ने शनिवार को नेहरूनगर सामुदायिक भवन में संपूर्ण समाधान दिवस पर सुनवाई करने के बाद यह कहा। उन्होंने कहा कि प्लॉटिंग करके जमीन बेचने के बाद कब्जा न देने आदेश दिए गए हैं। >>>Visit: Samadhanvani
पवन कुमार त्यागी संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को पहुंचे

उन्होंने कहा कि सुनवाई के दौरान तहसील स्तर पर दाखिल-खारिज कई दिनों से पेंडिंग पड़ा है और पैमाइश नहीं हो रही है इसके लिए तहसीलदार और एसडीएम को निर्देश दिए हैं। इसके अलावा जिस मामले में अधिक लापरवाही बरती गई है उनसे स्पष्टीकरण मांगा और दोषी पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका निस्तारण किया जाए।
Youtube



