
वीआईपी व सुरक्षित इलाके में सुबह 6:15 बजे वारदात: सैर पर निकली थीं सांसद

दिल्ली के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले चाणक्यपुरी इलाके में सुबह की सैर पर निकलीं कांग्रेस की महिला सांसद आर सुधा झपटमारी का शिकार हो गईं। सांसद के गले से स्कूटी सवार ने सोने की कीमती चेन झपट ली। इस वारदात में उनके गले पर चोट लगी और उनके कपड़े भी फट गए।सांसद ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर अपराधी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। >>>Visit: Samadhanvani
दिल्ली के चाणक्यपुरी में एक स्कूटी सवार उल्टी दिशा से आया सांसद के गले से चेन छीनकर फरार

दिल्ली के चाणक्यपुरी में 6 बजे द्रमुक की राज्यसभा सांसद रजती के साथ सैर पर निकली थीं। करीब 6:15 बजे तमिलनाडु भवन और पोलैंड दूतावास के बीच एक स्कूटी सवार उल्टी दिशा से आया और सांसद के गले से चेन छीनकर फरार हो गया। वह हेलमेट पहने था। सांसद सुधा ने कहा, मैंने शोर मचाया, लेकिन कोई मदद के लिए नहीं आया। कुछ देर बाद मैंने पुलिस की एक पेट्रोलिंग टीम को देखा, लेकिन उन्होंने भी कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद मैंने अपनी पार्टी के सचेतक मणिक्कम टैगोर को फोन किया। मैंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। लोकसभा स्पीकर और गृह मंत्री को पत्र लिखा है।



