
टूटे कंधे के साथ मैदान पर उतरे वोक्स

1963 में इंग्लैंड के दिग्गज कोलिन काउड्री के हौसले की दिलाई याद पांचवां टेस्ट इस कदर रोमांचक मोड़ पर पहुंचा कि चोट के कारण टेस्ट से बाहर हो चुके क्रिस वोक्स को बल्लेबाजी करने के लिए उत्तरना पड़ा। वोक्स जब चोटिल हाथ को स्वेटर के अंदर डाले मैदान पर उतरे तो स्टेडियम में बैठे दर्शकों ने खड़े होकर उनके साहस का समर्थन किया। वोक्स इस दौरान 16 मिनट क्रीज पर रहे। हालांकि इस दौरान उन्होंने एक भी गेंद नहीं खेली।>>>Visit: Samadhanvani
एलन का साथ देने के लिए बल्लेबाजी के लिए उतरना पड़ा

रन लेते समय उनके चेहरे पर दर्द साफ देखा जा सकता था। वोक्स का इस टेस्ट में क्षेत्ररक्षण के दौरान कंधा उतर गया था यह इस सीरीज में दूसरा मौका था जब हौसले के आगे सारी चीजें पीछे छूट गईं। मैनचेस्टर टेस्ट में ऋषभ पंत ने पंजा टूटने के बावजूद बल्लेबाजी की और अर्धशतक पूरा किया था। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में वोक्स और पंत के साहस जैसी घटनाएं पहले भी घट चुकी हैं। 1963 में इंग्लैंड-वेस्टइंडीज के बीच लॉर्ड्स टेस्ट में दिग्गज कोलिन काउड्री टूटे हाथ के बावजूद बल्लेबाजी करने उतरे थे। उस दौरान उन्हें काउड्री के हौसले के कारण ही इंग्लैंड यह टेस्ट मैच ड्रॉ करा पाया था।



