
भारत कभी अच्छा व्यापारिक साझेदार नहीं रहा ट्रंप ने एक साक्षात्कार में दोहराया

ट्रंप ने रूस से तेल खरीद पर भारत को मंगलवार को फिर धमकी दी। Trump ने कहा कि भारत का टैरिफ किसी भी देश से ज्यादा है। हम इसी कारण उसके साथ बहुत कम व्यापार करते हैं। लेकिन भारत हमारे साथ काफी व्यापार करता है ट्रंप ने कहा, हमने भारत पर 25 फीसदी शुल्क लगाया है, अगले 24 घंटों में इसे काफी बढ़ा देंगे क्योंकि भारत से संभावित व्यापार समझौते पर Trump ने कहा, अड़चन यह है कि भारत का टैरिफ बहुत अधिक है। अब अगर भारत हमें शून्य टैरिफ देता है, तो वह भी पर्याप्त नहीं होगा, क्योंकि वह तेल की खरीद जो कर रहा है। उनका इशारा रूस के तेल खरीद की ओर था।>>>Visit: Samadhanvani
भारत पर टैरिफ, चीन को छूट ठीक नहीं : निक्की

Trump की पार्टी की नेता निक्की हेली ने कहा, चीन, जो एक विरोधी है और रूसी व ईरानी तेल का नंबर एक खरीदार है, उसको 90 दिनों के लिए टैरिफ में ढील मिल गई। उन्होंने Trump को नसीहत दी कि चीन को छूट न दें और भारत जैसे मजबूत सहयोगी से रिश्ते खराब न करें फार्मा क्षेत्र पर 18 माह में 150 फीसदी टैरिफ ट्रंप ने कहा कि हम फार्मा आयात पर शुरू में कम टैरिफ लगाएंगे बाद में इसे 18 माह में बढ़ाकर 150 फीसदी करेंगे। हम इसे 250 फीसदी तक पहुंचा देंगे



