
रुसी तेल खरीदने पर लगाया जुर्माना, 27 से प्रभावी होंगी नई दरें>>>Visit: Samadhanvani

भारत पर 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया है। रूस से तेल खरीद जारी रखने पर बतौर जुर्माना यह टैरिफ लगाया गया है। इसके बाद कुछ छूट प्राप्त वस्तुओं को छोड़कर, भारतीय वस्तुओं पर कुल टैरिफ 50 प्रतिशत हो जाएगा। ब्राजील के साथ दुनिया में यह सबसे ज्यादा है। अतिरिक्त टैरिफ 21 दिन बाद यानी 27 अगस्त से प्रभावी होगा ट्रंप ने पूर्व में घोषित 25 फीसदी टैरिफ लागू होने से 14 घंटे से भी कम समरा पहले अतिरिक्त टैरिफ लगाने संबंधी कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए। 30 जुलाई को ट्रंप ने भारत पर 25 फीसदी टैरिफ का एलान किया था, जो सात अगस्त से प्रभावी है।
ट्रंप कई बार दोहरा चुके हैं कि भारत, रूस से तेल खरीदता है और ऐसा करके वह यूक्रेन युद्ध को भड़काने में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मदद कर रहा है। एक दिन पहले भी उन्होंने 24 घंटे में भारत पर बहुत अधिक टैरिफ लगाने की धमकी दी थी अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंपने जिस कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं, उसके अनुसार, 8 मार्च, 2022 को यूक्रेन पर हमले के चलते रूस के कुछ आयात और निवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। 15 अप्रैल, 2021 को भी ट्रंप ने कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए थे। इसके तहत रूस से कच्च तेल, पेट्रोलियम और पेट्रोलियम ईवन, तेल और उनसे जुड़े उत्पादों का अमेरिका में आयात प्रतिबंधित था। ट्रंप ने दूसरे आदेश के तहत ही India पर टैरिफ लगाने के आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं।
ब्राजील और भारत पर सबसे ज्यादा टैरिफ

India परदबाव बनाने की चाल के तहत ट्रंप ने अतिरिक्त टैरिफ का एलान तो कर दिया, पर बातचीत का विकल्प खुला रखा है। कार्यकारी आदेश के अनुसार अमेरिका ने India पर थोपा 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ टैरिफ 27 अगस्त से प्रभावी होगा, जबकि द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत के लिए अमेरिकी टीम 25 अगस्त को ही India आ रही है ब्राजील को छोड़कर India पर अमेरिकी टैरिफ अब दुनिया में सबसे ज्यादा है। ब्राजील पर भी 50 फीसदी टैरिफ है। चीन पर 30 फीसदी और पाकिस्तान पर 19 फीसदी टैरिफ लगाया है। ट्रंप ने अपने प्रशासन को यह पता लगाने के लिए कहा है कि क्या अन्य देश प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से रूसी तेल खरीद रहे हैं। ट्रंप ने इन देशों पर भी दंडात्मक शुल्क लगाने की धमकी दी है।
Youtube



