
बिहार में वोटर लिस्ट से हटाए मतदाताओं का विवरण

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से बिहार में मसौदा मतदाता सूची से हटाए गए 65 लाख मतदाताओं का विस्तृत ब्योरा तलब किया है। शीर्ष अदालत ने आयोग से 9 अगस्त तक विवरण उपलब्ध कराने को कहा है। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के दौरान इन लोगों के नाम मतदाता सूची से बाहर किए गए हैं।जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस उज्ज्वल. भुइयां और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने चुनाव आयोग के वकील से कहा, वह हटाए गए मतदाताओं का विवरण पेश करें। यह विवरण पहले ही राजनीतिक दलों के साथ साझा किया जा चुका है। सुप्रीम कोर्ट ने गैर-सरकारी संगठन एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) को भी इसकी प्रति देने के लिए कहा बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण के आदेश को चुनौती देने वाले एडीआर ने एक नया आवेदन दायर किया है। इसमें आयोग को हटाए गए 65 लाख मतदाताओं>>>Visit: Samadhanvani
के नाम प्रकाशित करने का निर्देश देने की मांग की गई है। एडीआर ने कहा है, विवरण में यह भी उल्लेख हो कि वह मृत हैं
हटाए गए मतदाता से संपर्क करेगा कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग के वकील से कहा, हम प्रभावित होने वाले हर मतदाता से संपर्क करेंगे और जरूरी जानकारी हासिल करेंगे। आयोग शनिवार तक जवाब दाखिल करे और याचिकाकर्ता के वकील भूषण को उस पर गौर करने दे, फिर हम देखेंगे. कि क्या खुलासा हुआ है, क्या नहीं। भूषण ने दावा किया, गणना फॉर्म भरने वाले 75 फीसदी मतदाताओं ने 11 दस्तावेज की सूची में दर्ज कोई भी सहायक दस्तावेज पेश नहीं किए। फिर भी उनके नाम बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) की सिफारिश पर शामिल किए गए।



