
अमेरिका में दिए बयान पर जताई तीखी प्रतिक्रिया

पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर की अमेरिकी सरजमीं से दी गई परमाणु धमकी पर तीखी प्रतिक्रिया जताते हुए भारत ने उसे गैर-जिम्मेदार देश बताया। कहा, यह पड़ोसी देश की आदत है। भारत इस तरह के ब्लैकमेल के आगे झुकने वाला नहीं है। भारत ने अमेरिका पर भी निशाना साधते हुए कहा, बेहद खेदजनक है कि Pakistan सेना प्रमुख ने यह टिप्पणी मित्र देश की धरती से की।>>>Visit: Samadhanvani
राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाते रहेंगे

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोमवार को कहा कि Pakistan सेना प्रमुख की अमेरिका यात्रा के दौरान टिप्पणियों पर हमने गौर किया है। परमाणु हथियारों की धमकियां देना पाकिस्तान की आदत है, पर भारत पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि हम परमाणु ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेंगे सरकारी सूत्रों ने भी कहा, Pakistan की फितरत रही है कि जब भी अमेरिका उसकी सेना का समर्थन करता है, तो वह अपना असली रंग दिखाने लगता है। यह इसका भी सबूत है कि पाकिस्तान में लोकतंत्र नहीं है, सेना ही देश को नियंत्रित करती है। दक्षिण एशिया में ऐसी गैर-जिम्मेदार सेना से परमाणु अस्थिरता पैदा हो सकती है। गौरतलब है कि टैरिफ पर भारत-अमेरिका के रिश्तों में तनाव के बीच मुनीर इस समय वाशिंगटन दौरे पर हैं। डेढ़ महीने में क उनकी यह दूसरी अमेरिका यात्रा है।



