
देश की संप्रभुता की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाएं

ट्रम्प की टैरिफ धमकियों और भारत यूके सीईटीए के खिलाफ केंद्रीय ट्रेड यूनियनों, एसकेएस द्वारा 13 अगस्त 2025 को पूरे देश में राष्ट्रीय संप्रभुता की रक्षा में विरोध दिवस मनाने के आह्वान के तहत सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन सीटू व अखिल भारतीय किसान सभा गौतम बुध नगर द्वारा संयुक्त रूप से किसान सभा जिला कार्यालय जैतपुर ग्रेटर नोएडा पर सभा कर जुलूस निकाल कर जैतपुर गांव के चौराहे पर ट्रंप का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया। सभा व विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए मजदूर किसान नेताओं ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 25% टैरिफ लगाने और रूस के साथ तेल व्यापार समझौते पर दंडात्मक कर लगाने की हालिया धमकियों की कड़ी निंदा किया और केंद्र सरकार से आग्रह किया कि अमेरिका के सामने घुटने टेकना बंद कर देश की संप्रभुता की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाएं। ट्रम्प के साथ ही कार्यक्रम में वक्ताओं ने भारत छोड़ो आंदोलन की पृष्ठभूमि को रेखांकित करते हुए स्वतंत्रता संग्राम में हुए शहीदों को नमन किया।>>>Visit: Samadhanvani
पुलिस के रवैया कि सीटू व किसान सभा के नेताओं ने कड़ी निंदा की

पुतला दहन को लेकर कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का मुक्की व तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस के रवैया कि सीटू व किसान सभा के नेताओं ने कड़ी निंदा किया। सभा व प्रदर्शन को किसान सभा जिलाध्यक्ष डॉक्टर रुपेश वर्मा, सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा, सीपीआई(एम) जिला सचिव रामसागर, किसान सभा के राष्ट्रीय वित्त सचिव कामरेड कृष्णा प्रसाद, केंद्रीय कमेटी सदस्य पुष्पेंद्र त्यागी, अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के महासचिव कामरेड बैकट, सीटू दिल्ली राज्य महासचिव पीवी अनियन, सीटू जिला पदाधिकारी मुकेश कुमार राघव, रामस्वारथ, रामकिशन सिंह, टीकम सिंह, नरेंद्र पांडे, जोगिंदर सैनी, सुखलाल, किसान सभा जिला कमेटी के पदाधिकारी वीर सिंह नागर, नरेश नागर, करतार नागर, मा मुखिया सुरेंद्र यादव, कालू नागर, विजय यादव, सुशील सुनपुरा, मुकुल चौहान, मुकेश खेड़ी, जितेंद्र भाटी, संदीप भाटी, गुरप्रीत एडवोकेट, ओम दत्त शर्मा, बाबा रंगीलाल, भीम खारी, सतपाल खारी, चमन मुखिया, राहुल नागर आदि ने संबोधित किया।
Youtube



