
“संकल्प गौ सेवा फाउंडेशन ने मार्गदर्शन प्राप्त कर गौ सेवा को मिलेगी नई दिशा”

दिल्ली विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय प्राप्त करने वाले विधायक आदरणीय कैलाश गेंगवाल जी को संकल्प गौ सेवा फाउंडेशन की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। दिल्ली फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सोनू सिंह एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राहुल सुर्यवंशी ने संगठन की ओर से विधायक महोदय से भेंट कर उनकी ऐतिहासिक जीत पर शुभकामनाएं प्रेषित कीं और शाल, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।भेंट के दौरान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक महोदय से गौ सेवा एवं संरक्षण से जुड़े कार्यों को लेकर मार्गदर्शन प्राप्त किया। विधायक श्री गेंगवाल जी ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि गौ सेवा न केवल हमारी संस्कृति की पहचान है, बल्कि समाज के नैतिक उत्थान का भी मार्ग है। उन्होंने गौ संरक्षण के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन देते हुए संस्था को भविष्य में और भी बड़े स्तर पर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।>>>Visit: Samadhanvani
श्री राहुल सुर्यवंशी ने कहा कि विधायक महोदय के मार्गदर्शन

दिल्ली विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सोनू सिंह ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य गौमाता की सेवा व संरक्षण को एक जन आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाना है। राष्ट्रीय सचिव श्री राहुल सुर्यवंशी ने कहा कि विधायक महोदय के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से संस्था के प्रयास और अधिक व्यापक एवं प्रभावी होंगे।इस अवसर पर संस्था के कई अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य भी उपस्थित रहे और आगामी समय में विधायक महोदय के सहयोग से गौ सेवा के कार्यों को नई दिशा देने का संकल्प लिया गया।
दिल्ली से पत्रकार वंदना ठाकुर की रिपोर्ट



