
टी20 टीम में गिल का चांस 50-50

टीम की कमान संभालने के बाद इंग्लैंड का सफल दौरा करके लौटे शुभमान गिल को अब टी20 फॉर्मेट में भी उप-कप्तान बनाए जाने पर चर्चा तेज है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि आगामी एशिया कप के में वह सूर्यकुमार यादव के ‘डिप्टी’ हो सकते हैं। हालाकि, यह सवाल भी है कि अपना आखिरी टी201 मैच एक साल पहले खेलने वाले गिल क्या इस फॉर्मेट में भारतीय टीम में जगह पाने के हकदार हैं। टेस्ट और वनडे फॉर्मेट की Team के लिए तो वह ‘फर्स्ट चॉइस’ खिलाड़ियों में शामिल हैं, पर टी20 फॉर्मेट में पिछले एक साल के दौरान टॉप ऑर्डर में कई विकल्प सामने आ गए हैं। मौजूदा टीम कॉम्बिनेशन के हिसाब से उनका इस फॉर्मेट की नैशनल टीम में फिट होना आसान नहीं। IPL में स्ट्राइक रेट सुधराः साल 2024 टी20 वर्ल्ड कप के बाद से भारत ने खेले गए 31 में से केवल तीन मैच गंवाए हैं। यह सफलता नए अंदाज की टॉप ऑर्डर बल्लेबाजी से आई है, जिसमें पहले छह ओवर्स में ही मैच की दिशा तय हो जाती है। दिशा तय करने वाली इस बल्लेबाजी में गिल कहीं पिछड़ते नजर आ रहे हैं। भारतीय टेस्ट Team के कप्तान तकनीकी रूप से सटीक और सीधे शॉट्स खेलने में माहिर है, जो उन्हें ‘एंकर प्लेयर’ की कैटेगरी में रखता है। गिल का टी20 फॉर्मेट में स्ट्राइक रेट हमेशा बहस का मुद्दा रहा है।>>>Visit: Samadhanvani
गिल की इस अवधि में खेली गई सात पारियों (स्ट्राइक रेट 129.2)

IPL सीजस में उन्होंने इसमें काफी सुधार किया है और साल 2023 से IPL में उनका औसत 50.4 और स्ट्राइक रेट 154.8 रहा है मौजूदा टॉप-3 दमदारः गिल ने रन बनाने की गति जरूर बढ़ाई है, लेकिन भारत की मौजूदा टी 201 टॉप-ऑर्डर का स्तर अलग ही है। अभिषेक शर्मा (औसत 33.4, स्ट्राइक रेट 193.8), संजू सैमसन (औसत 32.1, स्ट्राइक रेट 179.7) और तिलक वर्मा (औसत 161.5, स्ट्राइक रेट 185.6) ने मिलकर सात शतक जड़े हैं और लगातार विस्फोटक शुरुआत दी है। कप्तान सूर्यकुमार ने भी नंबर-3 पर खेलते हुए 176.7 स्ट्राइक रेट से रन बनाया है साल 2024 टी20 वर्ल्ड कप के बाद भारत के टॉप-3 का स्ट्राइक रेट 173.1 है। यदि इसमें से गिल की इस अवधि में खेली गई सात पारियों (स्ट्राइक रेट 129.2) को निकाल दें, तो टॉप-3 का स्ट्राइक रेट 181.3 तक पहुंच जाता है। यानी सवाल सिर्फ गिल के टैलेंट का नहीं बल्कि Team की मौजूदा जरूरतों और खेल की रफ्तार का है।



