
एकता उन सभी तत्वों के लिए सबसे बड़ा करारा जवाब

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ऑपरेशन सिंदूर के लिए देश और सशस्त्र बलों के फौलादी संकल्प की सराहना की। कहा, यह अभियान आतंकवाद के खिलाफ मानवता की लड़ाई में एक मिसाल के तौर पर इतिहास में दर्ज होगा। हमारी एकता ही हमारी जवाबी कार्रवाई की सबसे बड़ी विशेषता थी। यह एकता उन सभी तत्वों के लिए सबसे करारा जवाब भी है, जो हमें विभाजित देखना चाहते हैं।>>>Visit: Samadhanvani
79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देश के नाम दिया संदेश

79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम सदेश में मुर्मु ने कहा कि इस साल हमें आतंकवाद का दंश झेलना पड़ा। कश्मीर घूमने गए निर्दोष नागरिकों की हत्या कायरतापूर्ण और अमानवीय थी।लेकिन ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी उपलब्धियां स्वाधीन भारत के रक्षा इतिहास में एक नया अध्याय बना है। दुनिया ने भारत की इस नीति का संज्ञान लिया है कि भारत आक्रमणकारी नहीं बनेगा, लेकिन अपने नागरिकों की रक्षा के लिए जवाबी कार्रवाई करने में तनिक भी संकोच नहीं करेगा।



