
जरूरी सामान सस्ता होगा: मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शुक्रवार को लालकिले की प्राचीर से देशवासियों को बड़ी सौगात दी। उन्होंने ऐलान किया कि दिवाली तक वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की दरों में कमी की जाएगी, जिससे रोजमर्रा के इस्तेमाल का सामान सस्ता होगा और छोटे-मझोले उद्योगों को राहत मिलेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस बार दिवाली को मैं आपके लिए दोहरी दिवाली बनाऊंगा। केंद्र और राज्य मिलकर अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधार लागू करेंगे, जिससे कर ढांचा सरल होगा और लोगों पर कर का बोझ घटेगा। प्रधानमंत्री ने बताया कि आम जरूरत की वस्तुओं पर कर में काफी कमी की जाएगी, जिससे उपभोक्ताओं के साथ-साथ उत्पादन क्षेत्र को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह कदम न केवल महंगाई पर नियंत्रण में मदद करेगा, बल्कि व्यापार और निवेश के माहौल को भी मजबूत करेगा।>>>Visit: Samadhanvani
पाकिस्तान का नाम लिए बिना उसे सख्त चेतावनी देते हुए

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन के दौरान ‘नेशनल डीप वाटर एक्सपलोरेशन मिशन’ की घोषणा की। इस मिशन का उद्देश्य समुद्र की गहराई में छिपे तेल और गैस के भंडार की खोज करना है। प्रधानमंत्री ने कहा, पेट्रोल, डीजल, गैस और अन्य संसाधनों के आयात पर बजट का बड़ा हिस्सा खर्च होता है। अगर हम ऊर्जा आयात पर निर्भर न होते, तो यह पैसा गरीबी मिटाने, किसानों के कल्याण और गांवों के विकास में लगाया जा सकता था। देश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के खेतों को सींच रहा था, जबकि हमारे अपने खेत प्यासे थे। अब भारत का पानी सिर्फ भारत के किसानों के लिए होगा। प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान का नाम लिए बिना उसे सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि आतंक को और आतंकी को पालने-पोसने वालों, आतंकियों को ताकत देने वालों को अब हम अलग- अलग नहीं मानेंगे।
प्रधानमंत्री के संबोधन की छह अहम बातें
सेमीकंडक्टर चिप
1 सेमीकंडक्टर क्षेत्र में मिशन मोड में काम हो रहा है। साल के अंत तक स्वदेशी चिप बाजार में होगी।
2 घुसपैठ के हाई पावर डेमोग्राफी मिशन उके चलते आबादी के स्वरूप में बदलाव को रोकने के लिए मिशन के गठन की घोषणा।
3 विकसित भारत रोजगार योजना निजी क्षेत्र में पहली नौकरी पर “15,000 मिलेंगे, कंपनियों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
4 अंतरिक्ष में आत्मनिर्भरता मोदी ने कहा, हम अपना अंतरिक्ष स्टेशन बनाएंगे। इसे 2035 तक शुरू करने की योजना है।
5 परमाणु ऊर्जा विस्तार वर्ष 2047 तक परमाणु ऊर्जा दस गुना बढ़ाने के लिए 10 परमाणु रिएक्टर बनाए जा रहे।
6 समुद्र मंथन योजना इस मिशन का उद्देश्य समुद्र में तेल-गैस के नए मंडार खोजकर ऊर्जा में आत्मनिर्भर बनाना है।



