
राष्ट्रपति पौडेल ने भारतीय विदेश सचिव से मुलाकात

भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिली ने रविवार को नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल और प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली से मुलाकात की। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा हुई।राष्ट्रपति पौडेल में मिली से कहा कि भारत उभरती अंतरराष्ट्रीय शक्ति के तौर पर सामाजिक, आर्थिक थ प्रौद्योगिकी क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर रहा है, जिसका लाभ नेपाल को भी मिला है। राष्ट्रपति पौडेल ने यह भी कहा कि नेपाल भविष्य में पड़ोसी देश की प्रगति से और भी लाभान्वित होने की इच्छा रखता है। राष्ट्रपति के प्रेस सलाहकार किरण पोखोल के मुताबिक, पौडेल ने कहा भारत-नेपाल के बीच सदियों से सामाजिक, सांस्कृतिक धार्मिक, आध्यात्मिक और आर्थिक संबंध रहे हैं। ये सार्वभौमिक समानता मैत्रीपूर्ण सहयोग, आपसी सम्मान और विश्वास पर आधारित रहे है नेपाल ने हमेशा भारत के साथ संबंधों को उज्य प्राथमिकता दी है।>>>Visit: Samadhanvani
विदेश सचिव मिस्त्री ने भी आश्वस्त किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीति के अनुसार नेपाल, भारत की पड़ोसी प्राथमिकताओं में सर्वोच्च स्थान परहै। मिस्त्री ने प्रधानमंत्री ओली के साथ बातचीत के दौरान द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति के बारे में जानकारी दी।द्विपक्षीय हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चामिस्री दो दिन की यात्रा पर रविवार सुबह ही काठमांडो पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के अलावा नेपाली कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउबा से भी मुलाकात की। वह नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी केंद्र) के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड से मिलने खुमलटार स्थित उनके निवास पहुंचे। नेपाली नेताओं के साथ मिस्री की मुलाकात के दौरान द्विपक्षीय हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।



