
यूरोप, यूक्रेन व अमेरिका के नेताओं के बीच हुई

यूक्रेन को सुरक्षा की गारंटी देते हैं तो अमेरिका इसमें उनका साथ देगा ताकि रूस के साथ युद्ध समाप्त किया जा सके। व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की व अन्य कई यूरोपीय नेताओं से मुलाकात के दौरान ट्रंप ने यह भरोसा दिलाया। जेलेंस्की और ट्रंप ने वार्ता के बाद उम्मीद जताई कि यूरोप, ukraine व अमेरिका के नेताओं के बीच हुई यह महत्वपूर्ण वार्ता पुतिन के साथ त्रिपक्षीय वार्ता का मार्ग प्रशस्त कर सकती है ताकि ukraine के खिलाफ रूस के युद्ध को समाप्त किया जा सके। ट्रंप ने कहा, अगर आज सब कुछ ठीक रहा, तो हम त्रिपक्षीय वार्ता करेंगे। हम रूस के साथ काम करेंगे, हम यूक्रेन के साथ काम करेंगे।>>>Visit: Samadhanvani
जेलेंस्की से बेहद गर्मजोशी के साथ मिले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप

ukraine को सुरक्षा के मुद्दे पर बहुत मदद दी जाएगी और हम ukraine की सुरक्षा गारंटी पर बात करने जा रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, मुझे लगता है कि यूक्रेन में युद्ध के समाधान में प्रगति हो रही है और पुतिन के साथ उनकी हालिया मुलाकात से कुछ नतीजा निकलने की संभावना है। जेलेंस्की के साथ ओवल ऑफिस में उपस्थित ट्रंप ने कहा कि जेलेंस्की से मिलना उनके लिए सम्मान की बात है। वहीं, जेलेंस्की ने कहा, युद्ध रोकना जरूरी है। राष्ट्रपति ट्रंप को उनके प्रयासों के लिए धन्यवाद देता हूं। जेलेंस्की ने यह भी कहा कि वह यूक्रेन में चुनाव के लिए भी तैयार हैं व्हाइट हाउस में इस बार जेलेंस्की से बेहद गर्मजोशी के साथ मिले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप। बेहद जल्दबाजी में बुलाई गई बैठक जेलेंस्की व अन्य यूरोपीय नेताओं के साथ ट्रंप के मुलाकात के लिए यह बैठक बेहद जल्दबाजी में बुलाई गई है। ट्रंप इसी शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से अलास्का में मिले थे। हालांकि इस बातचीत में यूक्रेन युद्ध रोकने के बारे में कोई सहमति नहीं बनी लेकिन ट्रंप ने भविष्य को लेकर उम्मीद जताई थी। उन्होंन पुतिन से इस मुलाकात के बाद कहा था कि अब जेलेंस्की पर यह जिम्मेदारी है कि वे उन रियायतों पर सहमत हों जिनसे युद्ध समाप्त हो सकता है।



