
ट्रंप टैरिफ के तनाव के बीच गोर की नियुक्ति अहम

डॉनल्ड के सर्जिया ट्रैप के करीबी माने जाने वाले राजदूत होंगे। शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति नै इसका ऐलान किया। गोर न सिर्फ भारत के लिए राजदूत बल्कि दक्षिण और मध्य एशिया के विशेष दूत भी होंगे। इस क्षेत्र में भारत के अलावा पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे देश भी आते हैं। गोर को ऐसे वक्त में राजदूत बनाया जा रहा है जब टैरिफ को लेकर अमेरिका के साथ भारत के रिश्ते सहज नहीं हैं।ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा कि सर्जियो उनके अच्छे दोस्त हैं। वे कई वर्षों से उनके साथ रहे हैं। साथ ही इलेक्शन कैंपेन के लिए भी काम किया है। डॉनल्ड के ट्रंप ने सर्जियो को एक ऐसा शख्स बताया, जिस पर वह पूरी तरह भरोसा कर सकते हैं। गोर ने नियुक्ति के लिए ट्रंप का आभार जताया। गोर के काम करने के तरीके पर सवाल उठते रहे हैं। टेस्ला CEO इलॉन मस्क और ट्रंप के बीच मनमुटाव के पीछे की एक वजह उन्हें भी माना जाता है। मस्क ने गोर को सांप कहा था। गोर से पहले एरिक गासेंटी दिल्ली में अमेरिका के राजदूत थे। जनवरी में उनकी वापसी के बाद से यह पद खाली है। >>>Visit: Samadhanvani
भारत ने US के लिए कई पोस्टल सर्विस रोकीं

भारत ने 25 अगस्त से अमेरिका के लिए डाक सर्विस को निलंबित करने का फैसला लिया है। हालांकि, इस आदेश में चिट्ठियां, डॉक्युमेंट्स और 100 डॉलर तक के गिफ्ट आइटम शामिल नहीं हैं। सरकार ने यह कदम अमेरिका की ओर से 30 जुलाई 2025 को जारी एक कार्यकारी आदेश के बाद उठाया है। इसके तहत 800 अमेरिकी डॉलर तक के सामान के लिए छूट को वापस ले लिया गया है। आदेश के मुताबिक, 29 अगस्त से अमेरिका भेजे जाने वाले हर मूल्य के सामान पर कस्टम ड्यूटी लगेगी। पहले कुछ नियम सामने रखे गए थे। अमेरिका जाने वाली एयर कैरियर कंपनियों ने इसमें तकनीकी कमी को वजह बताते हुए डाक खेप स्वीकार करने में असमर्थता जताई है। डाक विभाग का कहना है कि अगर सर्विस बुक हो चुकी है, लेकिन पार्सल नहीं जाता तो कंस्यूमर रिफंड के लिए क्लेम कर सकते हैं।



