
पुलिस ने आरोपी की फरार मां को भी गिरफ्तार कर लिया

दहेज के लिए पत्नी की हत्या के मामले में पकड़ा गया शख्स पुलिस हिरासत से सबइंस्पेक्टर की पिस्टल लेकर रविवार को भाग निकला। उसे पुलिस ने एनकाउंटर के बाद पकड़ लिया। उसके पैर में गोली लगी है। इलाज के दौरान विपिन ने मीडिया से कहा कि उसे घटना का पछतावा नहीं है। पुलिस ने आरोपी विपिन भाटी को शनिवार को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने फरार चल रही निक्की की सास दयावती को भी गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के ससुर और जेठ की तलाश की जा रही है। निक्की के परिजनों ने दहेज के लिए हत्या का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर 21 अगस्त को पति ने जलाकर मार दिया। एडीसीपी ग्रेनो सुधीर कुमार ने बताया कि आरोपी सबइंस्पेक्टर की पिस्टल छीनकर फरार हो गया। उसने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार शख्स को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद अस्पताल में भर्ती कराया है।>>>Visit: Samadhanvani
पीड़ित पिता बोले, बुलडोजर कार्रवाई हो

निक्की के पिता ने ससुराल पक्ष के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की माग की। उनका कहना है कि बेटी की शादी में कार दी, बाइक और 35 लाख रुपये भी दिए। ससुराल वाले और पैसों की डिमाड करते थे। इसके लिए बेटी के साथ आए दिन मारपीट की जाती थी। आखिरकार बेटी की जान ले ली गई। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।



