
पीएम ने दिया जापानी कंपनियों को भारत में निवेश का प्रस्ताव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जापान की प्रौद्योगिकी और भारत की प्रतिभा मिलकर इस सदी की प्रौद्योगिकी क्रांति का नेतृत्व कर सकती है। ये दोनों देश एशिया की स्थिरता, विकास और समृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। अमेरिका की ओर से भारत पर लगाए गए 50 फीसदी टैरिफ से देश की अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की अटकलों के बीच पीएम मोदी ने जापान के कारोबारी समूहों को भारत में निवेश का न्योता दिया। पीएम मोदी दो दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार को तोक्यो पहुंचे।जापान के बिजनेस फोरम में पीएम मोदी ने कहा, जापान तकनीक का पावर हाउस है और भारत प्रतिभा महाशक्ति। दोनों देश मिलकर इस सदी की प्रौद्योगिकी क्रांति का नेतृत्व कर सकते हैं, विशेष रूप से एआई, सेमीकंडक्टर, क्वांटम कंप्यूटिंग, जैव प्रौद्योगिकी व अंतरिक्ष, मेट्रो नेटवर्क, विनिर्माण, स्टार्टअप के क्षेत्र में। जापान हमेशा से भारत की विकास यात्रा में एक प्रमुख भागीदार रहा है। स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में संभावित सहयोग पर मोदी बोले-भारत 2030 तक 500 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा की ओर तेजी से बढ़ रहा है जापानी पीएम शिगेरो इशिबा व भारत-जापान बिजनेस फोरम के सदस्यों के साथ प्रधानमंत्री मोदी। >>>Visit: Samadhanvani
पूर्व प्रधानमंत्रियों से उभरते क्षेत्रों में सहयोग पर वार्ता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जापान में पूर्व प्रधानमंत्रियों योशीहिदे सुगा और फुमियो किशिदा से मुलाकात की। पूर्व प्रधानमंत्रियों के साथ मुलाकात के दौरान प्रौद्योगिकी और सेमीकंडक्टर जैसे उभरते क्षेत्रों में मौजूद अपार संभावनाओं को देखते हुए द्विपक्षीय साझेदारी बढ़ाने पर चर्चा हुई। पीएम मोदी ने जापानी प्रतिनिधि सभा (संसद का निचला सदन) के अध्यक्ष फुकुशिरो नुकागा और सांसदों के एक दल से भी मुलाकात की। इस दौरान संसदीय आदान-प्रदान, मानव संसाधन विकास, सांस्कृतिक आदान-प्रदान आदि में में सहयोग बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। पीएम मोदी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि किशिदा के साथ मुलाकात शानदार रही। उन्होंने लिखा, वह हमेशा – से भारत-जापान के बीच घनिष्ठ संबंधों के प्रबल समर्थक रहे हैं। हमने व्यापार, महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों और मानव संसाधन के क्षेत्र में हमारी द्विपक्षीय साझेदारी की प्रगति पर चर्चा की।



