
कर्मचारियों को 16,500 रुपया बोनस/ एक्सके़सिया के रूप में दिया

मानीताऊ इंप्लाइज यूनियन सम्बन्ध- (सीटू ) ने दिनांक 02-01-2025 को श्रमिकों की समस्याओं/ मांगों पर मैसर्स- मानीताऊ इक्विपमेंट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड प्लॉट नंबर- 22, उद्योग विहार ग्रेटर नोएडा के सेवायोजकों/प्रबंधकों को एक मांग पत्र दिया जिस पर मानीताऊ इंप्लाइज यूनियन एवं प्रबंधन प्रतिनिधियों के बीच कई महीनों चली वार्ताओं के उपरांत दोनों पक्षों में आम सहमति से समझौता संपन्न हो गया। समझौते के अनुसार आगामी 3 वर्षों के लिए कर्मचारियों के वेतन में 22,500 रुपए की वृद्धि निर्धारित की गई है जो ओसतन 46% की बढ़ोतरी होगी और प्रत्येक वर्ष कर्मचारियों को 16,500 रुपया बोनस/ एक्सके़सिया के रूप में दिया जाएगा। तथा प्रत्येक वर्ष दीपावली के त्यौहार के अवसर पर कंपनी की ओर से कर्मचारियों को ₹4000 मूल्य का उपहार दिया जाएगा। साथ ही मेडिकल पॉलिसी में एक लाख रुपया की वृद्धि कर 6 लाख रुपया का मेडिकल पॉलिसी करा दी जाएगी जिसकी वृद्धि 20% है इससे कर्मचारियों और उनके परिवार की स्वास्थ्य सुरक्षा को मजबूती मिलेगी एवं कर्मचारियों के पुत्र या पुत्री के विवाह पर कंपनी की ओर से 5100 रुपए नगद शगुन के रूप में दिया जाएगा व सेवा निवृत्ति के समय कर्मचारियों को उपहार दिया जाएगा तथा 5, 10, 15 और 20 वर्षों की सेवा की उपलब्धियां पर सम्मान स्वरूप उपहार दिए जाएंगे इसी तरह अन्य कई सुविधाएं/लाभो में वृद्धि की गई है उक्त की जानकारी आज सिटी पार्क ग्रेटर नोएडा में आयोजित कर्मचारियों की आमसभा में यूनियन के अध्यक्ष मोहम्मद फिरोज ने रखी। यूनियन के महामंत्री संतोष ने बताया कि प्रत्येक 3 साल में हमारी यूनियन मांग पत्र देता है जिस पर आगामी 3 वर्षों के लिए समझौता होता है।>>>Visit: Samadhanvani
किसान सभा जिला अध्यक्ष डॉ रुपेश वर्मा ने केंद्र व प्रदेश सरकार की मजदूर विरोधी

आमसभा को संबोधित करते हुए सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि इतना अच्छा समझौता यूनियन कर्मचारी की एकजुटता और उनके सहयोग से ही कर पाई है उन्होंने यूनियन के पदाधिकारियों/ यूनियन सदस्यों, सभी कर्मचारियों को सम्मानजनक समझौता हासिल करने के लिए सीटू जिला कमेटी गौतम बुध नगर की ओर से सराहना करते हुए बधाई दी। सभा को संबोधित करते हुए सीटू जिला सचिव रामस्वारथ ने कर्मचारी को भविष्य में भी एकजुट रहने के लिए प्रेरित किया।सभा को संबोधित करते हुए किसान सभा जिला अध्यक्ष डॉ रुपेश वर्मा ने केंद्र व प्रदेश सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों को रेखांकित करते हुए कहा कि आज की विपरीत परिस्थितियों में इतना बढ़िया समझौता हासिल करने के लिए मानीताऊ इंप्लाइज यूनियन सीटू बधाई की पात्र है।समझौते का सभी कर्मचारियों ने आम सभा में ताली बजाकर स्वागत किया और अपने नेताओं का आभार व्यक्त किया।



