
मुख्यमंत्री ने बताया की दिशा में पूर्व सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाए

दीवाली से पहले दिल्ली सरकार इस वर्ष राजधानी के कारोबारियों की दीपावली को और शानदार बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की है कि दिल्ली के व्यापारियों का वर्ष 2019 से लंबित जीएसटी रिफंड दीपावली से पहले अदा कर दिया जाएगा। सीएम ने इसे लेकर वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं। यह राशि लगभग 1600 करोड़ रुपये है। बीते पांच वर्षों से उन्हें जीएसटी रिफंड नहीं मिला था। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने कैंप ऑफिस ‘मुख्यमंत्री जनसेवा सदन’ में व्यापार एवं कर विभाग (जीएसटी) की एक विशेष बैठक की। इसमें जीएसटी आयुक्त नंदिनी पालीवाल, वित्त सचिव शूरवीर सिंह तथा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में दिल्ली के व्यापारियों का जीएसटी रिफंड अदा करने को लेकर विशेष निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस लंबित धनराशि के भुगतान की दिशा में पूर्व सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाए।>>>Visit: Samadhanvani
कारोबार को सरल बनाना लक्ष्य

दीवाली से पहले मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार का लक्ष्य व्यापारियों के लिए ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को मजबूत बनाना है। दीवाली से पहले उन्होंने आश्वस्त किया कि सरकार कारोबारी जगत की आवश्यकताओं और चुनौतियों को समझते हुए लगातार काम कर रही है। इसी कड़ी में सरकार ने ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड का गठन भी किया है। इस बोर्ड में दिल्ली के व्यापारियों को भी उचित प्रतिनिधित्व दिया गया है, ताकि उनकी समस्याओं व हितों का सही मायनों में समाधान हो सके। जल्द से जल्द अदा करने के निर्देश दिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी बकाया, निर्विवादित और वास्तविक रिफंड आवेदनों का निपटारा संबंधित नियमों के अनुसार प्राथमिकता के आधार पर जल्द-से-जल्द किया जाए। उन्होंने कहा कि समयबद्ध रिफंड से कारोबारियों को पूंजी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित होगी। इससे उनकी मुकदमेबाजी की लागत घटेगी और समग्र रूप से दिल्ली की आर्थिक प्रगति को गति मिलेगी।



