
सरकार ने आवास भत्तों में वृद्धि को वापस लिया

इंडोनेशिया में प्रदर्शनकारियों ने वित्त मंत्री मूल्यानी इंद्रावती समेत कई सांसदों के घरों में लूटपाट की। सैनिकों और प्रत्यक्षदर्शियों ने रविवार को यह जानकारी दी। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि दक्षिण तंगेरांग स्थित मूल्यानी के घर पर दो चरणों में हमला हुआ। पहले चरण में बाइक पर दर्जनों लोग आए और घटना को अंजाम दिया। दूसरे चरण में करीब 150 लोगों ने धावा बोला। उन्होंने टीवी, साउंड सिस्टम आदि लूट लिए। घटना के समय मूल्यानी घर पर नहीं थीं। वह विश्व बैंक की पूर्व प्रबंध निदेशक रह चुकी हैं और तीन राष्ट्रपतियों के शासनकाल में वित्त मंत्री रह चुकी हैं। बीते दिनों कई और सांसदों के घरों पर भी हमले हुए। नासडेम पार्टी की ही नेता नाफा उरबाच के घर में रविवार सुबह लूटपाट हुई। महंगाई, टैक्स, भ्रष्टाचार के खिलाफ ये प्रदर्शन शुरू हुए थे। सांसदों के आवास भत्तों में इजाफे के बाद से आम लोगों में नाराजगी है।>>>Visit: Samadhanvani
इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में रविवार को लगी आग के बीच लूटा गया सामान ले जाता प्रदर्शनकारी

इंडोनेशिया में भारी विरोध के बीच रविवार को सरकार को अपना फैसला वापस लेना पड़ा। सांसदों के आवास भत्तों में कटौती करने की प्रदर्शनकारियों की मांग मान ली गई है। देश की कई पार्टियों ने सांसदों को मिलने वाले विशेषाधिकार व सुविधाएं खत्म करने पर सहमति जताई वायरल वीडियो ने लोगों के गुस्से को और भड़काया जकार्ता में एक ड्राइवर को कुचलते वायरल वीडियो ने देशभर में पुलिस के खिलाफ गुस्सा और भड़का दिया। घटना उस समय हुई, जब सांसदों को दिए जा रहे वेतन व वित्तीय भत्तों के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा था। राष्ट्रपति ने घटना की जांच का आश्वासन दिया है। राष्ट्रपति प्रबोवो ने देश में हिंसा के चलते शनिवार को अपनी चीन यात्रा रद्द कर दी। राष्ट्रपति के प्रवक्ता प्रसेत्यो हादी ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। राष्ट्रपति प्रबोवो को तीन सितंबर को चीन में विजय दिवस परेड में भाग लेना था।



