
यूटा के गवर्नर ने बताया राजनीतिक हत्या एक संदिग्ध हिरासत में, चल रही पूछताछ

ट्रंप के करीबी किर्क की हत्या अमेरिका में यूटा के एक कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगी व परंपरावादी कार्यकर्ता चार्ली किर्क (31) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। Trump ने सोशल मीडिया पर खुद उनकी मौत की जानकारी दी और हत्या के लिए वामपंथियों को जिम्मेदार ठहराया। यूटा के गवर्नर स्पेंसर कॉक्स ने इसे राजनीतिक हत्या बताया है।हमले के आरोप में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। राष्ट्रपति Trump ने किर्क के सम्मान में 14 सितंबर तक व्हाइट हाउस समेत सभी सरकारी भवनों पर लगे राष्ट्रीय ध्वज को झुकाने का आदेश दिया है। किर्क युवा संगठन टर्निंग प्वाइंट यूएसए के सह-संस्थापक व मुख्य कार्यकारी अधिकारी थे। वह बुधवार दोपहर बाद अपने गैर-लाभकारी संगठन की तरफ से आयोजित एक बहस में बोल रहे थे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में गोलीबारी से ठीक पहले, किर्क इसी से संबंधित एक सवाल का जवाब देते भी नजर आ रहे हैं>>>Visit: Samadhanvani
किर्क को राष्ट्रपति पदक देंगे ट्रंप

वाशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह जल्द चार्ली किर्क को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम से सम्मानित करेंगे। 11 सितंबर के हमलों की 24वीं बरसी पर पेंटागन के बाहर आयोजित समारोह में Trump ने कहा, किर्क को श्रद्धांजलि देने वाला कार्यक्रम महत्वपूर्ण होगा। उसमें बहुत बड़ी भीड़ होगी। Trump ने संबोधन की शुरुआत किर्क को याद करते हुए की और उन्हें करीबी सहयोगी और प्रेरणास्त्रोत बताया। उन्होंने कहा कि चार्ली अपनी पीढ़ी के एक दिग्गज, स्वतंत्रता के पैरोकार और लाखों-करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा थे। हमारी प्रार्थनाएं उनकी अद्भुत पत्नी एरिका और उनके खूबसूरत बच्चों के साथ हैं। इस बीच अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी एफबीआई ने किर्क के हत्यारोपियों की सूचना देने या गिरफ्तारी में मदद करने वालों को एक लाख डॉलर (83 लाख रुपये) का इनाम देने की घोषणा की है।



