
Pakistan को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भी करारा झटका दिया

पाकिस्तान की किरकिरी आईसीसी ने एशिया कप के ग्रुप मुकाबले में करारी हार मिलने के बाद भारतीय टीम के हाथ नहीं मिलाने से खिसियाए Pakistan को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भी करारा झटका दिया है। आईसीसी ने मंगलवार को Pakistan की शिकायत खारिज करते हुए मैच रेफरी एंडी पायक्राफ्ट को हटाने से इंकार कर दिया है।पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्टों की मानें तो Pakistan क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने पायक्राफ्ट को नहीं हटाने पर एशिया कप के बायकाट की भी धमकी दी थी। बावजूद इसके आईसीसी ने जिंबाब्वे के पूर्व क्रिकेटर को मैच रेफरियों के पैनल से नहीं हटाया। पीसीबी ने भारतीय टीम के हाथ नहीं मिलाने का सारा ठीकरा पायक्राफ्ट के सिर फोड़ते हुए इसके लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया था। पीसीबी ने सोमवार को आईसीसी को शिकायत में कहा था कि पायक्राफ्ट ने ही कप्तान सलमान अली आगा से भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव से टॉस के दौरान हाथ नहीं मिलाने को कहा था। आईसीसी ने पीसीबी की शिकायत के जवाब में कहा कि पायक्राफ्ट को नहीं हटाया जा रहा है और उनकी शिकायत को खारिज किया जाता है। 69 वर्षीय पायक्राफ्ट यूएई के साथ बुधवार को होने वाले पाकिस्तान के अंतिम ग्रुप मैच में भी मैच रेफरी की भूमिका निभाएंगे।>>>Visit: Samadhanvani
टूर्नामेंट से हटने पर लगेगी 140 करोड़ की चपत

Pakistan ने एशिया कप से हटने की धमकी जरूर दी है, लेकिन उसके लिए यह आसान नहीं होगा। टूर्नामेंट से हटने पर उसे 12 से 16 मिलियन अमेरिकी डॉलर (105 से 140 करोड़ रुपये) के राजस्व का नुकसान हो सकता है। टेस्ट खेलने वाले पांच देश, भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान एसीसी के वार्षिक राजस्व से 15-15 प्रतिशत की कमाई करते हैं। शेष 25 प्रतिशत एसोसिएट देशों को साझा किया जाता है। एसीसी को यह कमाई प्रसारणकर्ता करार, विभिन्न प्रायोजकों और टिकटों की कमाई से होती है। अकेले इस एशिया कप से पीसीबी की अनुमानित कमाई 12 से 16 मिलियन डॉलर के बीच है और इस टूर्नामेंट से हटने का कोई भी फैसला उसके लिए बड़े घाटे का सौदा साबित हो सकता है।



