
भारत के राजदूत ने हर तरह की मदद का दिया आश्वासन

भारत व चीन के राजदूतों ने मंगलवार को नेपाल के वित्त मंत्री रमेश्वर खनल से अलग-अलग मुलाकात कर सहयोग, बढ़ाने पर चर्चा की। यह बैठक पीएम सुशीला कार्की की ओर से अंतरिम सरकार की जिम्मेदारी संभालने के बाद हुई भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने कहा कि India हमेशा नेपाल के साथ हर प्रकार के सहयोग के लिए तैयार है। India नेपाल में चल रहे प्रोजेक्ट्स को तेजी से लागू करने और Indiaके निवेशकों के मनोबल को बढ़ाने में मदद करेगा। दोनों पक्षों ने नेपाल और India के बीच व्यापार सुगमता बढ़ाने व समन्वय मजबूत करने पर भी चर्चा की।>>>Visit: Samadhanvani
कार्की ने चुनाव आयोग के साथ की बैठक

पीएम सुशीला कार्की ने मंगलवार को आम चुनाव की तैयारियों पर चुनाव आयोग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में कार्की व कार्यवाहक मुख्य चुनाव आयुक्त राम प्रसाद भंडारी की अगुवाई वाली टीम ने कानूनी संशोधन, चुनाव प्रबंधन, संसाधन जुटाने पर चर्चा की। चुनाव आयोग के प्रवक्ता नारायण प्रसाद भट्टराई ने कहा कि यह सरकार के साथ आम चुनाव की तैयारियों पर प्रारंभिक संवाद था।
Youtube



