
शैलेश ने दिलाया भारत को पहला स्वर्ण

विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 के पहले दिन भारत ने अपना खाता खोला। पुरुष ऊंची कूद टी-63 स्पर्धा में शैलेश कुमार ने 1.91 मीटर की छलांग लगाई। उन्होंने चैंपियनशिप रिकॉर्ड बनाकर स्वर्ण जीता। अमेरिका के पैरालंपिक चैंपियन एजरा फ्रेंच ने रजत जीता फ्रेंच और भारत के वरुण भाटी दोनों ने ही 1.85 मीटर की छलांग लगाई, लेकिन काउंटबैंक के आधार पर फ्रेंच को दूसरा स्थान मिला। वरुण को कांस्य से संतोष करना पड़ा। टी-63 वर्गीकरण में एक पैर के घुटने के ऊपर एथलीट प्रोस्थेसिस (कृत्रिम अंग) के साथ हिस्सा लेते हैं। तेलंगाना की 22 वर्षीय धाविका दीप्ति जीवनजी ने महिलाओं की 400 मीटर टी-20 स्पर्धा में रजत पदक जीता। उन्होंने फाइनल में 55.16 सेकंड का समय निकालकर अपने सत्र का श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। तुर्किये की एसेल ऑडर ने 54.51 सेकंड का विश्व रिकॉर्ड बनाकर स्वर्ण जीता। युक्रेन की यूलिया (56.29) को कांस्य मिला। यूएई की थेकरा>>>Visit: Samadhanvani
स्वर्ण जीतने के बाद तिरंगे के साथ जश्न मनाते शैलेश

अलकाबी ने महिलाओं की 100 मीटर टी-71 फ्रेम रनिंग स्पर्धा में विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण जीता। अलकाबी ने 19.89 सेकंड में रेस पूरी की। उन्होंने लिथुआनिया की बेला मोरकस के इस साल बनाए 20.08 सेकंड के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। मोरकस (21.53) ने यहां रजत और पोलैंड की मिरियम (23.56 सेकंड) ने कांस्य जीता।
Youtube



