
ग्रीन कॉफी में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं

ग्रीन कॉफी को एक हेल्दी ड्रिंक माना जाता है। इसे डाइट में शामिल करके आप सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचा सकते हैं। green कॉफी को ब्लैक कॉफी वाले बीन्स से ही बनाया जाता है। इसके नेचुरल फ्लेवर को बनाए रखने के लिए इसे (भूना नहीं जाता है, जिससे पोषक तत्व बरकरार रहते हैं ग्रीन कॉफी में क्लोरोजेनिक एसिड पाया जाता है, जो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करके फैट को कम करता है। ग्रीन कॉफी का सेवन करने से ब्लड शुगर का स्तर नियंत्रित रहता है। इसमें मौजूद क्लोरोजेनिक एसिड इन्सुलिम सेंसिटिविटी को बढ़ाता है। इससे टाइप 2 डायबिटीज का जोखिम कम होता है। इसके सेवन से शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद मिलती है। green कॉफी में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो त्वचा, बालों और संपूर्ण स्वास्थ्य को सुधारने का काम करते है।>>>Visit: Samadhanvani
एंटीऑक्सिडेंट्स मस्तिष्क को स्वस्थ्य बनाए रखने में मददगार

इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट सूजन को कम करके ब्लड वैसेल के काम को सही रखने में मदद करता है। जब ब्लड येसेल्स दुरुस्त रहेंगे तो दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा भीकम होगा। green कॉफी में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स मस्तिष्क को स्वस्थ्य बनाए रखने में मददगार होते हैं। green कॉफी का सेवन बिना चीनी या दूध के करें। दिन में 2-3 कप से अधिक सेवन न करें। बच्चों, हृदय रोगियों या उच्च रक्तचाप वाले लोगों को इसका सेवन करने से पहले आहार विशेषज्ञ से सलाह लेनी चाहिए।



