
फरलो पर भेजे गए कर्मियों में से 3 लाख हो सकते हैं छंटनी के शिकार, कई विभाग बंद

अमेरिका में ट्रंप प्रशासन इस बार अपना बजट संसद में पास न करवा पाने के कारण फंडिंग बिल रुक गया और सरकार को मिलने वाली रकम रुकने के बाद पहले ही दिन देश के 7.5 लाख कर्मचारी फरलो (छुट्टी) पर भेज दिए गए हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लगातार दूसरे दिन इस नाकामी से कई सरकारी कामकाज ठप हो गए हैं। फंडिंग रुकने से सरकारी शटडाउन चलते के मंत्रालयों/विभागों को पैसे न मिले और सभी गैर-जरूरी सेवाएं बृहस्पतिवार को भी बंद रहीं।जिन कर्मचारियों को छुट्टी पर भेजा गया है, उनमें से 3 लाख की छंटनी भी हो सकती है। अमेरिका में बृहस्पतिवार सुबर से कृषि विभाग, श्रम विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, लायब्रेरी ऑफ कांग्रेस, सुप्रीम कोर्ट, फेडरल कोर्ट, अमेरिकी बोटैनिकल गार्डन, पर्यावरण संरक्षण एजेंसी और राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान जैसी कई संस्थाओं के ऑफिस बंद रहे। सियासी दलों में आरोप-प्रत्यारोपबहुसंख्यक नेता जॉन थ्यून ने कहा डेमोक्रेटों ने अपने कट्टर वामपंथी समर्थकों के सामने समर्पण कर सरकार को बंद कर अमेरिकियों को बंधक बना लिया है। सेना, बॉर्डर पेट्रोल एजेंट और एयर ट्रैफिक कंट्रोलर बिना वेतन के काम कर रहे हैं। उन्हें लगता है कि इससे उन्हें सियासी लाभ होगा। उधर, अल्पसंख्यक नेता चक शूमर ने कहा, राष्ट्रपति ट्रंप और रिपब्लिकनों ने हमें शटडाउन की तरफ धकेला है। वे अमेरिका के स्वास्थ्य देखभाल की रक्षा से इन्कार करते हैं। उधर, स्पीकर माइक जॉनसन ने कहा, यह सब पूरी तरह से टाला जा सकता था। डेमोक्रेट्स को वही साधारण फंडिंग बिल पास करना चाहिए जो हाउस में पास हुआ था। >>>Visit: Samadhanvani
शटडाउन के लिए डेमोक्रेट जिम्मेदार ट्रंप

अमेरिका में मौजूदा सरकारी बंद ने नीति निर्माताओं और निवेशकों को अमेरिकी अर्थव्यवस्था की दिशा के बारे में उनके निर्णय लेने के लिए महत्वपूर्ण आर्थिक आंकड़ों से भी रोक दिया। इनकी तुरंत कमी महसूस की गई। ऐसे में शुक्रवार को जारी होने वाली सरकार की मासिक रोजगार रिपोर्ट में देरी होना तय है। बृहस्पतिवार को बेरोजगारी लाभ चाहने वाले लोगों की संख्या पर जारी होने वाली साप्ताहिक रिपोर्ट में स्थगित कर दी गई। देश की मुद्रास्फीति अपने 2% लक्ष्य से ऊपर चल रही है और नियुक्तियां लगभग ठप हो गई हैं, जिससे अगस्त में बेरोजगारी दर और बढ़ गई। ऐसे में यह शटडाउन बड़ी मुसीबत बन सकता है।ट्रंप ने इस शटडाउन के लिए डेमोक्रेट्स को जिम्मेदार ठहराया है। वे पहले ही सरकारी कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की धमकी दे चुके है। दरअसल, डेमोक्रेट नेता चाहते थे कि हेल्थ केयर (स्वास्थ्य बीमा) की सब्सिडी बढ़ाई जाए। लेकिन रिपब्लिकनों को डर है कि ऐसा होने पर सरकार को खर्च करने के लिए और पैसे की जरूरत पड़ेगी, जिससे बाकी सरकारी काम प्रभावित होंगे। शटडाउन रोकने को ट्रंप की डेमोक्रेट नेताओं से बैठक भी बेनतीजा ही रही।100 सदस्यों वाली सीनेट में यह मतदान शुक्रवार को होना है। इनमें 53 रिपब्लिकन व 2 निर्दलीय सांसद हैं। ऐसे में बिल पास कराने को 47 में से अधिकांश डेमोक्रेटों का साथ जरूरी है। राष्ट्रपति ट्रंप के सामने सभी को साथ लेकर चलना भी एक बड़ी चुनौती है। दरअसल, उनके कई फैसलों से द्विदलीय सांसदों में नाराजगी है। खासतौर पर स्वास्थ्य बजट को लेकर उन्हें अब सबको साथ लेना होगा।



