
खाना खाने के बाद ठंडा नहीं गुनगुना पानी

खाना खाने के बाद हमें अक्सर स्वाद और आदत के चलते बहुत सी ऐसी चीजों का सेवन बिना सोचे-समझे कर लेते हैं, जो स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है। ऐसा ही एक आम व्यवहार है भोजन के तुरंत बाद ठंडा पानी पीना। गर्मी हो या ठंडी, रेस्त्रां में खाना खाते ही लोग ठंडे पानी के गिलास की ओर हाथ बढ़ाते हैं। यह एक आम आदत बन गई है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इससे आपकी पाचन क्रिया पर क्या असर पड़ता है? आयुर्वेद, जो हजारों साल पुरानी भारतीय चिकित्सा पद्धति है, वह भोजन के बाद ठंडे पानी को सेहत के लिए हानिकारक मानता है। इसके स्थान पर गुनगुने या हल्के गरम पानी को बेहतर विकल्प बताया गया है>>>Visit: Samadhanvani
गरम पानी खाने के बाद पीने से पेट में भोजन जल्दी टूटता है

खाना खाने के तुरंत बाद ठंडा पानी पीते हैं, तो यह पाचन अग्नि को कमजोर कर सकता है। पाचन क्रिया धीमी होने से भोजन ठीक से नहीं पचता, जिससे गैस, एसिडिटी और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं। वहीं, गुनगुना पानी पाचन क्रिया को बढ़ावा देता है और भोजन को जल्दी पचाने में मदद करता है। गरम पानी खाने के बाद पीने से पेट में भोजन जल्दी टूटता है और पाचन बेहतर होता है। ठंडा पानी पाचन अग्नि को मंद करता है। यह ‘शरीर की ऊर्जा को क्षीण करता है और रोगों का कारण बनता है। भोजन के बाद गुनगुना पानी पीना ही स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है।



