
शव निकालने के लिए पर्वतीय क्षेत्र में साझा बचाव अभियान चलाया गया

नेपाल में दो अलग-अलग हिमस्खलनों में दो नेपाली गाइडों समेत कम से कम नौ पर्वतारोहियों की मौत हो गई है। पुलिस उपाधीक्षक ज्ञान कुमार महतो ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 10 बजे माउंट यालुंग री (6,920 मीटर) के पास चोटी पर चढ़ने की कोशिश के दौरान हुए हिमस्खलन में सात पर्वतारोही दब गए। शवों को निकालने के लिए एक संयुक्त बचाव अभियान चलाया गया है। सोमवार को तीन पर्वतारोहियों की मौत की पुष्टि हुई थी।मृतकों में दो नेपाली नागरिक, दो इतालवी नागरिक (पाओलो कोको और मार्को डि मार्सेलो), एक कनाडाई, एक फ्रांसीसी और एक जर्मन नागरिक शामिल हैं। तीन नेपाली और दो फ्रांसीसी नागरिकों समेत पांच अन्य घायल हो गए और उन्हें काठमांडो के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। >>>Visit: Samadhanvani
मौसम में सुधार के बाद एक हेलिकॉप्टर बेस कैंप तक पहुंच सका
घटनास्थल से बचा लिया गया है। एक अलग घटना में, दो इतालवी पर्वतारोही, स्टेफानो फैरोनाटो और एलेसेंड्रो कैपुटो, जो 28 अक्तूबर से लापता थे, अपने तंबू के अंदर मृत पाए गए 5 हजार मीटर की ऊंचाई पर हादसा मृतकों के शव मंगलवार को 5,242 मीटर की ऊंचाई से बरामद हुए। उनके साथ फंसे एक अन्य इतालवी पर्वतारोही, वेल्टर पैरालियन को रविवार को बचा लिया गया। इस बीच, नेपाल पर्यटन बोर्ड ने पर्वतारोहियों के निधन पर एक शोक संदेश जारी किया। बोर्ड ने कहा कि हिमस्खलन में हुई मौतों से गहरा दुख हुआ है।



