
कई बीमारियों से बचाते हैं बेल के पत्ते

बेल के आयुर्वेद में बेल के पत्तों को औषधीय गुणों से भरपूर माना जोता है। खाली पेट इसका सेवन करने से सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से बचाव होता है। Bell के पत्ते में एंटीऑक्सिडेंट्स, एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल, विटामिन-ए, सी, राइबोफ्लेविन, विटामिन-बी6, बी12 और बी1, कैल्शियम और फाइबर होते हैं, जो आपको सेहतमंद रखने मेंमदद करते हैं। Bell के पत्ते में मौजूद तत्व पैक्रियाज को सक्रिय करके इन्सुलिन के स्राव को बढ़ावा देते हैं, जिससे ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में सहायता मिलती है।>>>Visit: Samadhanvani
थायरॉइड या अन्य बीमारी से पीड़ित सेवन से पहले आयुर्वेद चिकित्सक से सलाह जरूर लें

पत्तों में मौजूद फाइबर और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाचन को बेहतर बनाकर गैस, कब्ज, अपच और पेट दर्द जैसी समस्याओं में आराम पहुंचाते हैं। सुबह-सुबह Bell के पत्ते को चबाने से शरीर से टॉक्सिन बाहर निकलते हैं। यह किडनी और लीवर को साफ करके संक्रमण के खतरे को कम करता है। इन पत्तों में विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर वायरल संक्रमण, सर्दी-जुकाम से बचाव करते हैं। खाली पेट Bell के पत्ते चबाने से मुंह के बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं बेल के एक या तीन ताजे और साफ पत्तों का ही सेवन करें। अधिक मात्रा में सेवन करने से नुकसान हो। सकता है।



