
ममदानी की जीत पर , आपसी मतभेद दूर करने का सुझाव

ओबामा बोले- न्यूयॉर्क में मेयर पद के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चुनौती देने वाले भारतवंशी जोहरान ममदानी की जीत को अमेरिका में भविष्य के लिए डेमोक्रेट नेता बहुत बड़ी उम्मीद के रूप में देख रहे हैं। चुनाव नतीजों में डेमोक्रेटिक पार्टी को मिले जोरदार समर्थन पर पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा वाशिंगटन के एक प्रगतिशील कार्यक्रम में अचानक उपस्थित हुए और लोगों से कहा, अमेरिकी मतदाता ट्रंप का एजेंडा खारिज कर रहे हैं।ओबामा ने उम्मीद जताई कि डेमोक्रेटिक पार्टी के भीतर मतभेदों को दूर किया जा सकता है। पॉड सेव अमेरिका नाम के पॉडकास्ट के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में ओबामा ने कहा, हमारा मंगलवार बहुत अच्छा रहा। बराक के इस बयान पर वहां मौजूद लोगों ने जोरदार तालियों से उनका स्वागत किया। इसे अच्छा संकेत बताते हुए कहा अब अमेरिकी जनता ध्यान दे रही है। वे क्रूरता नहीं चाहते। वे शीर्ष पर बैठे ऐसे लोगों की तलाश नहीं कर रहे हैं जो खुद को ‘सत्ता में स्थापित करने की कोशिश कर रहे हों। न्यूयॉर्क के नवनिर्वाचित मेयर जोहरान ममदानी के अलावा अबीगैल स्पैनबर्गर और मिकी शेरिल की वर्जीनिया और न्यूजर्सी के गवर्नर चुनावों में जीत बताती है कि लोग बदलाव चाहते हैं।>>>Visit: Samadhanvani
तंज… ऐसा नेता देखना नहीं चाहते लोग

कार्यक्रम में ओबामा ने इशारों ही इशारों में ट्रंप पर तंज कसा, अमेरिकी लोग ऐसे नेता को नहीं देखना चाहते जो सत्ता में बने रहने के लिए हरसंभव कोशिश करते हैं। वह बोले, अब अहम यह है कि आगामी 2026 के मध्यावधि चुनावों की तैयारी के दौरान पार्टी अपने प्रगतिशील और मध्यमार्गी गुटों के बीच मतभेदों को कैसे सुलझाएगी। ओबामा ने ये स्वीकार करते हुए कहा कि डेमोक्रेटिक पार्टी में अभी बहुत काम किया जाना बाकी है



