
बारिश: इस बार उत्तर भारत में ठंड की दस्तक देर से होगी

भारत में इस बार मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुमान के मुताबिक देश में बारिश इस माह सामान्य (77-123 प्रतिशत) रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान ज्यादातर क्षेत्रों में सामान्य या सामान्य से कम रह सकता है दक्षिण भारत, और उत्तर-* पूर्वी क्षेत्र में। आईएमडी के मुताबिक नवंबर में पूरे देश का सामान्य औसत 29.7 मिमी रहता है। दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत जिसमें तमिलनाडु, पुडुचेरी-कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश-यनम, रायलसीमा, केरल-माहे और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक शामिल हैं, में सामान्य बारिश की संभावनां जताई गई है। इस क्षेत्र में अक्टूबर-दिसंबर के दौरान सक्रिय पूर्वोत्तर मानसून के तहत नवंबर में सामान्यतः 118.7 मिमी बारिश होती है। आईएमडी के अनुसार : दिसंबर तक बना रहेगा मौसम का उतार-चढ़ाव आईएमडी ने कहा है कि भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में ला नीना स्थितियां सक्रिय हैं और ये दिसंबर 2025 तक बनी रह सकती हैं। इसके प्रभाव से दक्षिण भारत में बारिश बनी रह सकती है, जबकि उत्तर भारत में सर्दी की शुरुआत देर से हो सकती है। इसके साथ ही हिंद महासागर में नकारात्मक इंडियन ओशियन डाइपोल (आईओडी) की स्थिति बनी हुई है, हालांकि आने वाले महीनों में इसके कमजोर होने की संभावना है। प्रशांत महासागर की ईएनएसओ (एल नीनो-ला नीना चक्र) और हिंद महासागर के समुद्री तापमान पैटर्न भारतीय जलवायु को गहराई से प्रभावित करते हैं। कुल मिलाकर, नवंबर 2025 में देश सामान्य बारिंश और मध्यम तापमान उतार-चढ़ाव के साथ मौसम में बदलाव का महीना रहेगा। दक्षिण भारत में पूर्वोत्तर मानसून सक्रिय रहेगा, जबकि उत्तर भारत में ठंड की दस्तक थोड़ी देर से हो सकती है। रातें सामान्य से ज्यादा गर्म और दिन सामान्य दायरे में रहने की संभावना है।>>>Visit: Samadhanvani
पंजाब : छाया कोहरा गिरेगा तापमान

पटियाला। मंगलवार से पंजाब में कुछ जगहों पर दो दिन हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री की कमी दर्ज की जा सकती है। रविवार को हल्के कोहरे के कारण खास तौर से लुधियाना व अमृतसर में दृश्यता कम दर्ज की गई। सुबह के समय लुधियाना में दृश्यता 500 मीटर, अमृतसर में 700 मीटर और पटियाला में 1500 मीटर दर्ज की गई।रविवार को भी पंजाब के तापमान में गिरावट जारी रही। अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री की कमी दर्ज की गई। पंजाब का अधिकतम पारा सामान्य के नजदीक बना है।बहीं, न्यूनतमं पारा सामान्य से 2.6 डिग्री ऊपर बना है। सबसे अधिक 32.7 डिग्री का पारा मानसा का दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम पारा 12.8 डिग्री का बठिंडा का दर्ज किया गया।



