
परिक्रमार्थी भगवान वराह के मंदिर पर पहुंचे और यहीं परिक्रमा का समापन हुआ

एकादशी पर श्रद्धालुओं ने तीर्थ नगरी शूकर क्षेत्र सोरों में शनिवार को उत्पन्ना एकादशी के उपलक्ष में पंचकोसीय परिक्रमा का आयोजन हुआ। सुबह आठ बजे हरपदी गंगा में स्नान आदि से निवृत्त होकर श्रद्धालुओं ने भगवान वराह मंदिर में पूजा अर्चना की। पूजन, आरती के बाद पंचकोसीय परिक्रमा में शामिल हुए। परिक्रमा मार्ग में श्रद्धालुओं को जगह-जगह प्रसादी वितरित की गई।ब्राह्मण कल्याण सभा के संस्थापक अध्यक्ष एवं शूकर क्षेत्र समाज सेवा समिति के संयोजक शरद कुमार पांडेय के नेतृत्व में पंचकोसीय परिक्रमा का आयोजन हुआ। गंगा स्नान के बाद परंपरागत मार्ग से परिक्रमा प्रारंभ की गई। सूर्यकुंड, दूधेश्वर, साध्वी रत्नावली समाधि स्थल, बटुक भैरव मंदिर, जयदेवी पीठ, सीताराम मंदिर, ग्राम देवी मंदिर, तुलसीदास मंदिर, 84 घंटे वाली माँ, शेडू नगरा, बाछरू महाराज, सीता रसोई, ममता देवी भवन, करुआ देव महाराज, वनखंडेश्वर महादेव, भागीरथ गुफा, कपिल मुनि आश्रम, चैतन्य महाप्रभु की बैठक, काला गोरा भैरव बाबा मंदिर आदि स्थानों से गुजरते हुए >>>Visit: Samadhanvani
हरपदी गंगा में स्नान आदि से निवृत्त होकर श्रद्धालुओं ने भगवान वराह मंदिर में पूजा अर्चना की

परिक्रमा मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर प्रसाद एवं जलपान की व्यवस्था की गई। सीता रसोई पर रामदर्शन महेरे, पूरन श्रीवास्तव, ओमप्रकाश मौर्य, नीरज तिवारी, ममता देवी भवन प्रेम जी की बगीची पर गंगा वराह महासभा अध्यक्ष सुनील तिवारी, दीपक भारद्वाज, हरिप्रकाश बड़गैयाँ, सिग्नल वाले महाराज पर गिरीश पाठक, अमरदीप वाष्र्णेय, अशोक धमनावत, विजय तिवारी, अवधेश दीक्षित ने लोगों को प्रसादी बांटी।
Youtube



