
जेल में इमरान से उनकी बहनों को नहीं मिलने देने और मारपीट की घटना

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को अदियाला जेल में फांसी दे दिए जाने की आशंका से माहौल तनावपूर्ण हो गया है। हीं, उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) और पूर्व मंत्री फवाद चौधरी ने भारतीय मीडिया से बातचीत में इमरान की हत्या की रिपोर्ट्स को अफवाह बताया है। हालांकि, सोशल मीडिया पर उनकी मौत को लेकर सैकड़ों पोस्ट कर रहे और समर्थक आक्रोश जता रहे हैं। इन अफवाहों को लेकर पाकिस्तान की सरकार या सेना की तरफ से आधिकारिक बयान नहीं आया है।>>>Visit: Samadhanvani
बहनों ने जेल में नहीं मिलने देने और खुद के साथ मारपीट का लगाया आरोप

अफवाहों के बीच बुधवार को रावलपिंडी स्थित जेल के बाहर इमरान के समर्थक बड़ी संख्या में जुटे। उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। समर्थक अपने नेता को लेकर सूचना देने की मांग भी की। पीटीआई ने जेल के बाहर खान की बहनों और समर्थकों पर क्रूर पुलिस हमले की निष्पक्ष जांच की भी मांग की है। मई 2023 से जेल में बंद इमरान की तीनों बहनों का दावा है कि उन्हें कुछ सप्ताह से अपने भाई से मिलने नहीं दिया जा रहा। आरोप है कि जब उन्होंने अपने भाई से मिलने दिए जाने की बात की तो पुलिस ने उनके साथ बदसलूकी की। पूर्व पीएम की बहनों नूरीन खान, अलीम खान और उज्मा खान ने दावा किया है कि पुलिस ने उनकी पिटाई की है



