
राष्ट्रपति ने कहा-अपने नेता पर निश्चित रूप से गर्व कर सकते हैं भारती

मोदी को रूस राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री अमेरिका समेत किसी भी देश के दबाव में नहीं झुकते। पुतिन भारत आने से पहले क्रेमलिन में एक भारतीय चैनल से बात कर रहे थे। रूसी राष्ट्रपति ने कहा, पीएम Modi ऐसे व्यक्ति नहीं हैं, जो आसानी से दबाव में आ जाएंगे। भारतीय लोग निश्चित रूप से अपने नेता पर गर्व कर सकते हैं। यह बिल्कुल साफ है। उनका रुख अटल और स्पष्ट है, बिना किसी टकराव के। हमारा लक्ष्य संघर्ष को भड़काना नहीं है। हम अपने वैध अधिकारों की रक्षा करना चाहते हैं। भारत भी यही करता है।पुतिन ने पीएम Modi के साथ अपने संबंधों को आपसी विश्वास और दीर्घकालिक सहयोग पर आधारित पेशेवर और व्यक्तिगत बताया।>>>Visit: Samadhanvani
पीएम मोदी के साथ कार यात्रा का किस्सा भी साझा किया

पुतिन ने कहा, पीएम मोदी के साथ हमारा सहयोग महत्वपूर्ण है क्योंकि ये हमारे आपसी रिश्तों से कहीं आगे तक जाते हैं। दोनों देशों के लिए इसकी प्रत्यक्ष प्रासंगिकता को देखते हुए, जुड़ाव के प्रमुख क्षेत्रों में स्थिरता सुनिश्चित करना बेहद अहम है, क्योंकि इससे हमारे उद्देश्यों की पूर्ति सुनिश्चित करने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा, पीएम मोदी सबसे पहले अपने लिए, फिर प्रशासन के लिए, और अंततः राष्ट्र के लिए सबसे चुनौतीपूर्ण कार्य तय करते हैं। उदाहरण के लिए, उनके प्रसिद्ध मेक इन इंडिया नारे को ही लीजिए। इसका एक व्यावहारिक प्रभाव है, जिसमें हमारे द्विपक्षीय रिश्ते भी शामिल हैं। एससीओ सम्मेलन का किस्सा भी साझा किया पुतिन ने एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी के साथ कार यात्रा का किस्सा भी साझा किया। उन्होंने कहा, यह पहले से तय नहीं था, हम बस बाहर निकले, वहां मेरी कार इंतजार कर रही थी। मैंने पूछा, क्या आप साथ आना चाहेंगे? बस इतना ही था, मानवीय एकजुटता, सौहार्द और मित्रता का एक संकेत। इसमें कोई छिपी हुई योजना नहीं थी। हम पुराने दोस्तों की तरह कार में बैठ गए व रास्ते में बातें करते रहे। हमने अपनी बातचीत जारी रखी और कार में ही बैठे रहे



