
धार्मिक अहंकार को समाप्त करने के लिए तैयार है बंगाल

कोलकाता में सनातन संस्कृति संसद ने रविवार को विशाल सामूहिक गीता पाठ का आयोजन किया, जिसका उद्देश्य आम लोगों तक सनातन धर्म की मूल भावना और गीता के सार्वभौमिक संदेशों को पहुंचाना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने की। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पद्मभूषण साध्वी ऋतंभरा और बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी शामिल हुए। बंगाल के राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस, केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार, बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी सहित भाजपा के कई सांसद, विधायक, साधु-संतों और लोगों ने एक साथ सामूहिक गीता पाठ में हिस्सा लिया महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने दावा किया कि बड़ी संख्या में साधु-संतों सहित पांच लाख से अधिक लोगों ने सामूहिक गीता पाठ में हिस्सा लिया। पूरा ब्रिगेड मैदान भगवा झंडों से पटा नजर आया यह देश बाबर का नहीं रघुवर का है : धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री…इस मौके पर बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा, हिंदू अगर एक हो जाए तो भारत को हिंदू राष्ट्र बनने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा, ये देश बाबर का नहीं, रघुवर का है। हिंदुओं को एक होकर गांव-गांव में भगवा लहराना होगा। हम बहुत जल्दी कथा करने बंगाल आएंगे।>>>Visit: Samadhanvani
कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में रविवार को गीता पाठ करने के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

कोलकाता में राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने रविवार को ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित गीता पाठ के दौरान कहा कि राज्य धार्मिक अहंकार को समाप्त करने के लिए तैयार है। उन्होंने शनिवार को मुर्शिदाबाद में हुई बाबरी मस्जिद के तर्ज की मस्जिद के शिलान्यास की ओर इशारा किया।



