
पौष्टिक गुणों का खजाना है काला लहसुन

काला लहसुन किसी खास जगह उगाया नहीं जाता है, बल्कि ये साधारण सफेद लहसुन को ही कई हफ्तों तक गर्म और नम वातावरण में रखकर फर्मेंट करके बनाया जाता है, जिससे इसकी पौष्टिकता कई गुना तक बढ़ जाती है। काले लहसुन में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, जिंक, आयरन और विटामिन सी होते हैं, जो कई समस्याओं सेबचाव करते हैं। काले लहसुन में कैलोरी काफी कम होती है और इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म तेज होता है। जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। इस लहसुन में मौजूद विटामिन सी, एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण सर्दी, खांसी, जुकाम और मौसमी संक्रमण से बचाव करते हैं।>>>Visit: Samadhanvani
डायबिटीज को कंट्रोल करने में कारगर माना जाता

काले लहसुन में सोडियम और पोटैशियम भरपूर मात्रा में होता है, जिससे दिल को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। काला लहसुन खाने से पाचन तंत्र से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती हैं। काले लहसुन में मौजूद फाइबर पेट को साफ करने के साथ गैस, एसिडिटी और कब्ज में भी आराम पहुंचाता है। काला लहसुन एक ऐसा प्राकृतिक सुपरफूड है, जो डायबिटीज को कंट्रोल करने में कारगर माना जाता है। यह याददाश्त को तेज रखने में भी मदद करता है। अगर आपको पेट की समस्या है या आप खून पतला करने की दवा का सेवन कर रहे हैं या कच्चे लहसुन से एलर्जी है तो काले लहसुन का सेवन न करें। गंभीर बीमारी में चिकित्सक से सलाह जरूर लें।



