
उत्तर भारत पहाड़ों पर हिमपात, यूपी में स्कूल 5 तक बंद

कोहरे और शीतलहर की चपेट में उत्तर भारत व मध्य भारत का कुछ हिस्सा घनघोर fog, कड़ाके की ठंड और भीषण शीतलहर की चपेट में है। कश्मीर घाटी व हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से पहाड़ों के साथ ही मैदानी इलाकों में ठंड कुछ ज्यादा ही महसूस की जा रही है। भीषण सर्दी और शीतलहर को देखते हुए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12वीं तक के सभी स्कूल 5 जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया है। यूपी में बाराबंकी और हरदोई सबसे ठंडे रहे। यहां न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर से लेकर बिहार और पूर्वी भारत के ओडिशा तक घने कोहरे की चपेट में रहे। इससे कई इलाकों दृश्यता 50 मीटर से भी कम रह गई। दृश्यता कम होने से दिल्ली में 66 उड़ानें रद्द हुई हैं। ट्रेनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लग गया है। अगले हफ्ते तक मौसम ऐसा ही रहेगा।>>>Visit: Samadhanvani
कोहरे और शीतलहर की ऊपरी शिमला के कई क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान

ओढ़ी सफेद चादर लगातार हो रही बर्फबारी से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पहाड़ों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। इससे सैलानियों में भारी उत्साह है। घाटी में गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 7.0 डिग्री, पहलगाम में माइनस 6.2 और श्रीनगर में 0.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बीच, बर्फबारी से बंद बांदीपोरा-गुरेज मार्ग खुल गया है। मुगल रोड अभी बंद है। भद्रवाह में बर्फबारी से पर्यटकों की संख्या अचानक बढ़ गई है हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी व बारिश के बाद शीतलहर से ठंड और तीखी हो गई है। किन्नौर, लाहौल-स्पीति व ऊपरी शिमला के कई क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया है। ताबो में माइनस 6.8, कुकुमसेरी में -6.2, कल्पा में तापमान -3.0 डिग्री सेल्सियस रहा



