
वेनेजुएला पर अमेरिकी साम्राज्यवाद के बर्बर हमले के खिलाफ

वेनेजुएला पर किए गए हमले तथा वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो एवं उनकी पत्नी की गिरफ्तारी का कड़ा विरोध करते हुए आज सेक्टर- 8, नोएडा बांस-बल्ली मार्केट पर विरोध प्रदर्शन किया विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सीपीआई(एम) जिला सचिव कामरेड रामसागर ने संबोधित करते हुए कहा कि Venezuela की अपनी संप्रभुता की सरकार है।वह लगातार अमेरिकी साम्राज्यवाद से लड़ते हुए संप्रभुता को कायम रखा है। वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति ह्यूगो शावेज़ ने अपनी आदम्भय साहस के बल पर निरंतर देश को आगे बढ़ाया। लैटिन अमेरिकी देश से मजबूत रिश्ते बनाए। अमेरिका द्वारा आर्थिक नाकेबंदी करने वाले क्यूबा के साथ भी अपना संबंध मजबूत बनाया और इस तरह पूरे दुनिया में अपनी जनवादी तथा स्वतंत्र देश की उपस्थित को दर्ज कराया। अमेरिकी साम्राज्यवाद अपनी सैन्य शक्ति के चकाचौंध में अंधा होकर दुनिया के हर देश पर हमला करता जा रहा है, जो उसकी साम्राज्य तथा अधिनायक वादी शक्ति को स्वीकार नहीं करता, उसे मिटा देना चाहता है।>>>Visit: Samadhanvani
नोएडा माकपा कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सीटू जिला सचिव गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि पिछले दिनों भारत पर आर्थिक हमले करके 50% टैरिफ की घोषणा कर दी।आज जरूरत इस बात की है कि हर जनवाद पसंद देश तथा साम्राज्यवाद विरोधी देश एकजूत होकर इस सैन्य कार्रवाई के बल पर अपना आधिपत्य कायम करने वाले, दुनिया के सारी संपदाओं पर अपना अधिकार जमाने वाले ,मानव विरोधी इस हृदय विहीन ट्रंप सरकार को परास्त किया जाए। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने वामपंथी पार्टियों के द्वारा दिल्ली जंतर मंतर पर अमेरिकी हमले के खिलाफ और Venezuela के लोगों के साथ एकजुटता में किए गए विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। प्रदर्शन कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ता भीखू प्रसाद, रामस्वारथ, दुर्गाराम, धर्मेंद्र गौतम, शंभू, पारस गुप्ता, हरकिशन सिंह आदि मौजूद रहे।



