
बथुआ के पत्ते पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो आपके संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर

बथुआ में विटामिन ए, सी, आयरन और कैल्शियम होता है, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है और कब्ज से छुटकारा दिलाता है। जिन लोगों को गैस, एसिडिटी या पेट में भारीपन की समस्या बनी रहती है, वे इसके सेवन से लाभपा सकते हैं। bathua में मौजूद फाइबर वजन घटाने में मदद करता है। इससे पेट भरा हुआ महसूस होता है और ज्यादा खाने की इच्छा नहीं होती है। बथुआ में मौजूद पोषक तत्व खून को साफ करने में सहायक हैं, जिससे त्वचा चमकदार बनती है। साथ ही मुंहासे, खुजली या रैशेज जैसी त्वचा की समस्याओं में भी यह लाभ पहुंचाता है>>>Visit: Samadhanvani
अनेक गुणों की खान हैं bathua के पत्ते

bathua के रस का सेवन करने से लिवर स्वस्थ रहता है। bathua का नियमित सेवन से इम्युनिटी मजबूत होती है और शरीर में गर्माहट बनी रहती है। इसमें मौजूद कैल्शियम और फॉस्फोरस हड्डियों को मजबूत बनाता है। इसमें फोलिक एसिड और आयरन भरपूर मात्रा में होते हैं, जो हीमोग्लोबिन की कमी से जूझ रहे लोगों में खून की कमी को पूरा करने में मदद करते हैं बथुआ में ऑक्सालेट होता है, जो पथरी को बढ़ा सकता है। अगर किडनी में पथरी है तो इसका सेवन करने से बचें। गर्भवती महिलाएं भी अधिक सेवन से बचें या चिकित्सक की सलाह लें।



