
सेना की आधुनिक युद्ध की चुनौतियों से निपटने की तैयारी

भैरव बटालियन सरकार की मंशा के अनुरूप सेना ने आधुनिक युद्ध की चुनौतियों का सामना करने के लिए एक लाख से अधिक ड्रोन ऑपरेटरों का पूल तैयार किया है। तैयार नया विशेष बल Bhairav पैदल सेना को आधुनिक और घातक बनाएगा, जो दुश्मन पर कहर बनकर टूटने को पूरी तरह तैयार है।Bhairav के सभी ऑपरेटिव ड्रोन को संभालने में सक्षम हैं और दुश्मन के इलाके में बेस तथा फॉर्मेशन को टारगेट करने के लिए असली ऑपरेशन में उनका इस्तेमाल कर सकते हैं। सेना मुख्यालय द्वारा दुनियाभर के और अपने खुद के संघर्षों से मिले सबक को ध्यान में रखते हुए बनाई गई Bhairav बटालियन को जरूरत के हिसाब से कई स्तर पर विशेष बलों के काम को अंजाम देने के लिए, तेज गति वाले, आक्रामक ऑपरेशनों के लिए एक खास बल देने के लिए बनाया गया है।>>>Visit: Samadhanvani
आधुनिक ड्रोन के साथ Bhairav बटालियन

25 बटालियन बनाने का लक्ष्य… भारतीय सेना ने पहले ही ऐसी करीब 15 बटालियन बना ली हैं और उन्हें दोनों सीमाओं पर अलग-अलग फॉर्मेशन में तैनात किया गया है तथा भविष्य में कुल मिलाकर करीब 25 बटालियन बनाने की योजना है। Bhairav बटालियन पैरा स्पेशल फोर्सेज और रेगुलर इन्फैंट्री बटालियन के बीच की खाई को भी भरेगी। Bhairav को टैक्टिकल से लेकर भैरव बटालियन आर्मी डे परेड का होगी हिस्सा कमांडिंग ऑफिसर ने कहा कि यह बल बहुत मजबूती से विकसित हो रहा है और सदर्न कमांड और भारतीय सेना की तेज, सक्षम और निर्णायक बल के रूप में उभर रहा है। भैरव बटालियन इस साल 15 जनवरी को जयपुर में होने वाली भारतीय सेना की आर्मी डे परेड का भी हिस्सा होंगी। डेजर्ट फाल्कन्स के नाम से जाने जाने वाले 2 भैरव इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।



