
भारत पर ज्यादा टैरिफ लगाया, इसलिए प्रधानमंत्री मोदी मुझसे खुश नहीं

रूस से तेल खरीद में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनसे ज्यादा खुश नहीं है, क्योंकि हमने रूसी तेल की खरीद को लेकर भारत पर ज्यादा टैरिफ लगाया है। ट्रंप मंगलवार को अपनी पार्टी रिपब्लिकन के सांसदों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री मोदी मुझसे मिलने आए थे। उनके साथ मेरे बहुत अच्छे संबंध हैं। दावा किया कि भारत ने रूस से तेल की खरीद में काफी कटौती की है। ट्रंप ने कहा कि भारत ने अमेरिका से सैन्य साजो-सामन और रक्षा उपकरणों की आपूर्ति में देरी को लेकर चिंता जाहिर की थी,लेकिन अब इस समस्या को दूर किया जा रहा है।>>>Visit: Samadhanvani
टैरिफ नीति का किया बचाव

भारत ने 68 अपाचे हेलिकॉप्टरों की खरीद के लिए ऑर्डर दिया है। भारत की ओर से हमें बताया गया था कि वह इन हेलिकॉप्टरों का पांच साल से इंतजार कर रहा हैअमेरिकी राष्ट्रपति ने अपनी टैरिफ नीति का बचाव भी किया और कहा कि इससे अमेरिकी राजस्व बढ़ेगा। उन्होंने एक दिन पहले रूस से तेल खरीद के लिए भारत पर टैरिफ और बढ़ाने की धमकी दी थी। ट्रंप ने कहा था, वे असल में मुझे खुश करना चाहते थे। उन्हें पता था कि मैं खुश नहीं था। मुझे खुश करना जरूरी था। हम भारत पर जल्दी टैरिफ बढ़ा सकते हैं। गौरतलब है कि अमेरिका ने भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाया है।



