
नए लेबर कोड्स लागू किए जाने के खिलाफ 12 फरवरी 2026 को होगी देशव्यापी हड़ताल

हड़ताल की तैयारी को सरकार द्वारा बनाई गई नई श्रम संहिताओं के खिलाफ और श्रम कार्यालय में लंबित श्रमिकों की समस्याओं को लेकर जनपद गौतम बुध नगर के समस्त केंद्रीय श्रम संगठनों अखिल भारतीय फेडरेशनों के जिले के पदाधिकारियों, श्रमिक प्रतिनिधियों की एक महत्वपूर्ण बैठक सेक्टर- 3, नोएडा पार्क में हुई! बैठक की अध्यक्षता इंटक के जिलाध्यक्ष डॉक्टर के.पी. ओझा ने किया! बैठक में मुख्य रूप से उपश्रमायुक्त गौतम बुध नगर श्री राकेश द्विवेदी की श्रमिक विरोधी क्रियाकलापों पर पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। बैठक में श्रम संगठनों द्वारा उपश्रमायुक्त की कार्य शैली पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए श्रमिकों की समस्या पर कोई कार्रवाई उप श्रम आयुक्त द्वारा न किए जाने की शिकायत शासन प्रशासन से करने का निर्णय लिया गया ।>>>Visit: Samadhanvani
केंद्रीय श्रम संगठनों द्वारा अभियान चलाने का निर्णय लिया गया

12 फरवरी 2026 को आहूत राष्ट्रव्यापी हड़ताल को जिले में सफल बनाए जाने के लिए व्यापक प्रचार अभियान चलाने का निर्णय लिया गया और 20 जनवरी 2026 को उपश्रमायुक्त कार्यालय सेक्टर- 3, नोएडा पर प्रदर्शन कर केंद्र व प्रदेश सरकार को हड़ताल संबंधी नोटिस एवं उपश्रमायुक्त कार्यालय की अव्यवस्थाओं से संबंधित ज्ञापन देने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में इंटक नेता डॉक्टर के. पी. ओझा, व योगेंद्र सिंह चौहान, सीटू नेता कामरेड गंगेश्वर दत शर्मा व रामस्वारथ एक्टू नेता अमर सिंह व प्रेम कुमार, यूपीएलएफ नेता रामनरेश यादव, टीयूसीआई नेता उदय चंद्र झा,एटक नेता मोहम्मद नईम खान, एलपीएफ नेता राममिलन सिंह तथा श्रमिक प्रतिनिधि नीरज चिकारा, ब्रहमपाल सिंह, जितेंद्र कुमार, ओमेंद्र फैसला, राहुल चौहान, सचिन नागर, दिनेश शर्मा आदि मौजूद रहे।



