
कई गुणों से भरपूर है पलाश के पत्ते का चूर्ण

पलाश के फूल, पत्ते, बीज और छाल सभी को कई तरह की दवाइयों में उपयोग किया जाता है। इसके बीजों या फूलों के पेस्ट को त्वचा परं लगाने से खुजली, एक्जिमा, फंगल संक्रमण, फोड़े-फुंसी, लालिमा और दाग-धब्बों को ठीक करने में मदद करता है, साथ ही त्वचा के रूखेपन को दूर करने में सहायता मिलती है। इसकी ‘पत्तियों का पेस्ट या बीज के पाउडर का सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और पेट के कीड़े भी दूर होते हैं। इसके फूलों और बीजों से बनाए गए पेस्ट को घाव पर लगाने से रक्तस्राव कम होता है और वह जल्दी भरता है।>>>Visit: Samadhanvani
गर्भावस्था और दुग्धपान की स्थिति में आयुर्वेद चिकित्सक से सलाह जरूर लेनी चाहिए

इसके पत्ते में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं और गठिया और सूजन में भी लाभपहुंचाते हैं। पलाश के फूलों का चूर्ण शहद के साथ मिलाकर सेवन करने से मासिक चक्र नियमित होता है। इसके फूलों में एंटीहाइपरग्लाइसेमिक गुण पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करते हैं। इस चूर्ण के सेवन से कब्ज, गैस, सूजन और अपच में आराम मिलता है। यह खांसी, जुकाम, ब्रोंकाइटिस और सांस की समस्याओं को दूर करने में बहुत मदद करता है प्लाश के पत्तों के चूर्ण का खाली पेट और अधिक मात्रा में लंबे समय तक सेवन नहीं करना चाहिए।
Youtube



