
राजधानी तेहरान में इमारत से उठता धुआं

ईरान में हिंसक प्रदर्शन, 217 की मौत, 2300 से ज्यादा हिरासत में प्रदर्शनकारियों ने तेहरान में मस्जिद में आग लगाई, सरकारी टीवी का दफ्तर फूंका, इंटरनेट बंद और फोन लाइनें कटीं सरकार ने कहा, प्रदर्शनों में शामिल होने वालों को खुदा का दुश्मन माना जाएगा अभूतपूर्व आर्थिक संकट से जूझ रहे ईरान में सेना की सख्ती के बाद सरकार विरोधी प्रदर्शन शनिवार को और हिंसक हो गए। सूत्रों ने बताया कि तेहरान में एक मस्जिद में आग लगा दी गई। इस्फहान में सरकारी टीवी के दफ्तर में आग लगाने की खबर है। पुलिस और सेना की कार्रवाई में अब तक करीब 217 लोगों की जान गई है।>>>Visit: Samadhanvani
खामनेई की तस्वीर से सिगरेट जला रहीं महिलाएं

इनमें ज्यादातर की मौत गोली लगने से हुई है। ईरान के अटॉर्नी जनरल मोहम्मद मोवाहेदी आजाद ने चेतावनी दी है कि प्रदर्शनों में शामिल होने वालों को खुदा का दुश्मन माना जाएगा। इसके लिए मृत्युदंड का प्रावधान है। फोन लाइनें काट दी गई हैं। बताया जा रहा है कि देशभर में 2,300 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है। टाइम पत्रिका ने तेहरान के एक डॉक्टर के हवाले से राजधानी के सिर्फ छह अस्पतालों में 217 प्रदर्शनकारियों की मौत का दावा किया है। सरकार के खिलाफ देशभर में दिसंबर से सुलग रही गुस्से की आग के तेज होने के बाद ईरान के सरकारी टीवी पर लगातार दावा किया जा रहा है कि देश पूरी तरह से सरकार के नियंत्रण में है।
Youtube



