
क्या रात में ठंडे रहते हैं आपके पैर?
गर्म जुराबें पहनने और रजाई में पैर रखने के बाद भी अगर पैर ठंडे रहते हैं, तो ये गंभीर बीमारी के संकेत
गर्म जुराबें पहनने और रजाई में पैर रखने के बाद भी अगर ठंड में पैरों का ठंडा बने रहना कई समस्याओं का कारण हो सकता है। यह शरीर में रक्त संचार में गड़बड़ी, तंत्रिकाओं संबंधी परेशानी या किसी अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत हो सकता है। इसे सामान्य मानकर नजरअंदाज न करें। पैरों का ठंडा रहना रक्त संचार के सही तरीके न हाँने के कारण हो सकता है। इससे पैरों में गर्मी नहीं बन पाती है और ज्यादा ठंड महसूस होती है। इससे कई बार पैरों में दर्द, पैरों का सुन्न हो जाना और एनजाइना जैसी समस्या भी हो सकती है। डायबिटीज तंत्रिकाओं को नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे पैरों में रक्त संचार धीमा हो जाता है>>>Visit: Samadhanvani
हीमोग्लोबिन की कमी की वजह से शरीर में गर्मी नहीं बन पाती

पैर ठंडे हो जाते हैं। इससे पैरों में झुनझुनी और सुन्नपन होने लगता है। थायरॉइड हार्मोन के कम होने से शरीर की गर्मी और ऊर्जा पर असर पड़ता है। इसके कारण भी पैरों-हाथों का ठंडा रहना, थकान, रूखी त्वचा और वजन बढ़ सकता है। जिससे पैरों के साथ पूरा शरीर भी ठंडा रहता है। पैरों और हाथों के लगातार ठंडा रहने से कमजोरी, चक्कर और सांस फूलना जैसे अन्य लक्षण भी नजर आते हैं। अगर रात को आपके पैर ठंडे रहते हैं तो यह डायबिटीज, एनीमिया, नर्व डैमेज (न्यूरोपैथी) या रक्त संचार की समस्या के लक्षण हो सकते हैं। इसके लिए चिकित्सक से सलाह जरूर लें।



