
आठ क्षेत्रों में 300 ड्रोन, 18 बैलिस्टिक और सात क्रूज मिसाइलें दागीं

रूसी सेना ने मंगलवार तड़के यूक्रेन पर इस साल का सबसे भीषण मिसाइल हमला किया, जिसमें चार लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। बुनियादी ढांचे को हुई क्षति के बाद कीव में आपातकालीन बिजली कटौती लागू कर दी गई। ये हमले दिनिप्रो, जाइतॉमिर, जापोरिझिया, कीव, ओडेसा, सूमी, खारकीव और दोनेस्क क्षेत्रों पर हुए, जिनमें करीब 300 हमलावर ड्रोन, 18 बैलिस्टिक मिसाइलें और सात क्रूज मिसाइलें शामिल थीं। कीव के सैन्य प्रशासन प्रमुख तैमूर तकाचेंको के अनुसार, मिसाइल हमले के बाद कीव में आपात व्यवस्था लागू की गई है। हमले में एक थर्मल पावर प्लांट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। रूस का उद्देश्य सर्दियों में बिजली आपूर्ति बाधित करना है।अमेरिका का रूस पर युद्ध को लंबा खींचने का आरोप : अमेरिका ने रूस पर यूक्रेन में लगभग चार साल से जारी युद्ध को ऐसे वक्त में गलत ढंग से लंबा खींचने का आरोप लगाया जब राष्ट्रपति ट्रंप का प्रशासन शांति वार्ता आगे बढ़ा रहा है। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी उप राजदूत टैमी ब्रूस ने नाटो सहयोगी पोलैंड के साथ यूक्रेन की सीमा के करीब मिसाइलों का जिक्र किया।>>>Visit: Samadhanvani
मायनस 12 डिग्री तापमान

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा, पूर्वोत्तर खारकीव क्षेत्र में हमले के दौरान एक डाक डिपो में चार लोगों की मौत हो गई। राजधानी में दिन का तापमान मायनस 12 डिग्री सेल्सियस था। सड़कें बर्फ से ढकी हुई थीं और शहर में बिजली गुल होने से गर्मी तक नहीं ली जा सकी।



