
दोनों की साझेदारी वैश्विक स्थिरता के लिए जरूरी : जयशंकर

भारत और जापान की साझेदारी केवल द्विपक्षीय ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्थिरता के लिए भी जरूरी है। आर्थिक सुरक्षा को महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने अनिश्चित अंतरराष्ट्रीय आर्थिक माहौल के बीच राष्ट्रीय और वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं को जोखिम से बचाने की जरूरत पर भी जोर दियाविदेश मंत्री जयशंकर जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी के साथ 18वीं भारत-जापान रणनीतिक बातचीत में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि India जापान के साथ अपनी दोस्ती को बहुत ज्यादा अहमियत देता है। पिछले दो दशकों में हम इस रिश्ते को एक ऐसे रिश्ते में बदलने में सफल रहे हैं जो व्यापक, विस्तृत और रणनीतिक है। उन्होंने क्वाड, संयुक्त राष्ट्र, जी-4 और जी-20 जैसे प्लेटफॉर्म पर सहयोग का जिक्र करते हुए यह बात कही साझा हिंद-प्रशांत विजन पर जोर देते हुए उन्होंने याद दिलाया कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो अबे के भारतीय संसद में दिए गए भाषण ने हिंद-प्रशांत को एक राजनीतिक, आर्थिक और रणनीतिक ढांचे के रूप में स्थापित करने की नींव रखी थी। बहुत समय बीत गया है, लेकिन आज हम देख रहे हैं कि हिंद-प्रशांत के लिए हमारा विजन आपके स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत दृष्टिकोण से काफी मिलता-जुलता है। जापान के विदेश मंत्री और क्रिकेट प्रेमी मोतेगी को टीम इंडिया का साइन किया हुआ बैट भेंट करते जयशंकर।>>>Visit: Samadhanvan
क्रिकेट का तड़का : जयशंकर ने मोतेगी को भेंट किया बैट

जयशंकर ने अपने जापानी समकक्ष को भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों का हस्ताक्षर किया हुआ बैट भेंट किया। वहीं, जापानी विदेश मंत्री ने जयशंकर को जापान के राष्ट्रीय क्रिकेट टीम की जर्सी भेंट की। जयशंकर ने एक्स पर कहा कि जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी का India में स्वागत कर बहुत खुशी हुई।आज जब हम Indiaऔर जापान रणनीतिक बातचीत कर रहे हैं तो विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी में एक और क्रिकेट प्रेमी को पाकर और भी अधिक खुशी हुई। उन्होंने कहा कि खेल के प्रति हमारे साझा जुनून की भावना में, जापान की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम की जर्सी पाकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं।उन्होंने कहा कि मैंने उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम की तरफ से हस्ताक्षर किया गया एक बैट भी गिफ्ट किया।



