
मेथी, जीरा और सौंफ को साथ खाने के फायदे

मेथी, जीरा और सौंफ स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से राहत दिला सकते हैं। जीरे में थाइमोक्यूनेन की मात्रा अधिक होती है, जो ब्लड शुगर को बढ़ने से रोकने में मदद करता है। वहीं सौंफ शरीर में ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के साथ-साथ कार्बोहाइड्रेट्स के अवशोषण को धीमा करता है। पाचन को दुरुस्त रखने, कब्ज, अपच और गैस से राहत पाने के लिए सौंफ, जीरा और Fenugreek का एक साथ सेवन करना चाहिए। मेथी, जीरा और सौंफ तीनों में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो वजन कम करता है। इनमें एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो सूजन को कम करने और शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने में मदद करते हैं।>>>Visit: Samadhanvan
मेथी, जीरा या सौंफ में से किसी भी चीज से एलर्जी होने पर सेवन न करें

शरीर के डिटॉक्स होने से त्वचा स्वस्थ और चमकदार बनती है। साथ ही बालों का स्वास्थ्य भी सुधरेता है। इनका एक साथ सेवन करने से इम्युनिटी को बेहतर बनाने में मदद मिलती है और सर्दी-खांसी जैसी बीमारियों से बचाव होता है। इस पाउडर का सेवन करने से हार्मोनल संतुलन बनाने में मदद मिलती है। इससे मासिक धर्म से जुड़ी समस्याओं में लाभ मिलता है। आप सौंफ, जीरा और मेथी को बराबर मात्रा में लेकर पीसकर पाउडर बना लें। एक चम्मच पाउडर को एक गिलास गर्म पानी में डालकर पीएं। अगर आपको कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या है, तो सेवन से पहले आयुर्वेद चिकित्सक से सलाह जरूर लें।



